1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Holi 2026: होली के दिन किस देवी-देवता को कौन सा रंग लगाना रहेगा शुभ? जानें

Holi 2026: होली के दिन किस देवी-देवता को कौन सा रंग लगाना रहेगा शुभ? जानें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 03, 2026 09:04 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 09:04 pm IST

Holi 2026: होली के दिन की शुरुआत देवी-देवताओं की पूजा से की जाती है। सबसे पहले देवी-देवताओं को रंग अर्पित इस दिन करना चाहिए। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि अलग-अलग देवी-देवताओं को इस दिन कौन से रंग लगाने चाहिए।

Holi 2026- India TV Hindi
होली 2026 Image Source : FREEPIK

Holi 2026: होली का पवित्र त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग आपस में मिलकर तो होली खेलते ही हैं साथ ही अपने इष्ट देवी-देवताओं को भी अर्पित करते हैं। होली के दिन की शुरुआत भक्ति भाव के साथ ही होती है और इस दौरान सबसे पहले पूजा की जाती है और देवी-देवताओं को रंग लगाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किस देवी-देवता को कौन सा रंग लगाना चाहिए। 

भगवान गणेश के प्रिय रंग

विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा के साथ होली के दिन की शुरुआत आपको करनी चाहिए और भगवान गणेश को पीला, हरा या फिर लाल रंग लगाना चाहिए। इन रंगों का इस्तेमाल करने से आपके जीवन में शुभता आती है। 

भगवान शिव के प्रिय रंग

भगवान शिव एकमात्र देवता हैं जिनको आप भस्म अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि भस्म भगवान शिव को अतिप्रिय है। इसके साथ ही शिव जी को नीला रंग लगाकर भी आप प्रसन्न कर सकते हैं। 

मां दुर्गा और लक्ष्मी के प्रिय रंग 

मां दुर्गा और लक्ष्मी को गुलाबी रंग या फिर लाल रंग आपको अर्पित करना चाहिए। इन रंगों का इस्तेमाल करने से मां लक्ष्मी और दुर्गा का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। 

हनुमान जी का प्रिय रंग 

बल, बुद्धि के दाता हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सिंदूरी रंग का इस्तेमाल आपको करना चाहिए। आप नारंगी और लाल रंग हनुमान जी पर लगाकर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

भगवान विष्णु का प्रिय रंग 

भगवान विष्णु और उनके अवतारों श्रीकृष्ण और श्रीराम को पीला रंग आपको लगाना चाहिए। पीले रंग से होली खेलने पर आपको जीवन के हर क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होते हैं। पीला रंग आपके जीवन में संतुलन लेकर आता है। 

मां सरस्वती का प्रिय रंग

मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको होली वाले दिन माता को स्लेटी या फिर पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। 

होली के पावन पर्व के दिन देवी-देवाताओं को रंग अर्पित करने से उनका आशीर्वाद तो आपको प्राप्त होता ही है साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी सुधरती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Grahan 2026: इस साल का अगला ग्रहण कब लगेगा, भारत में दिखाई देगा या नहीं? जानें

Holi 2026: होली के दिन गुरु और बुध होंगे वक्री अवस्था में, 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।