Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरुवार के दिन खा लिया केला और खिचड़ी तो मिलेंगे ऐसे परिणाम, जानिए क्या हैं धार्मिक मान्यताएं

गुरुवार के दिन खा लिया केला और खिचड़ी तो मिलेंगे ऐसे परिणाम, जानिए क्या हैं धार्मिक मान्यताएं

Written By: Naveen Khantwal
Published : Jul 03, 2025 12:12 pm IST, Updated : Jul 03, 2025 12:16 pm IST

गुरुवार के दिन को भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन से जुड़े कुछ नियम भी हैं जिनके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Guruwar Ke Niyam- India TV Hindi
Image Source : META AI गुरुवार के नियम

गुरुवार के दिन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है वहीं बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन दान-पुण्य और व्रत रखा जाता है। साथ ही इस दिन केला और खिचड़ी के साथ ही पीले खाद्य पदार्थों को खाने से मना किया जाता है। इसके पीछे का कारण क्या है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

गुरुवार को क्यों नहीं खाते केला और खिचड़ी?

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा में केला भी अर्पित किया जाता है। साथ ही केले के पेड़ की पूजा करना भी इस दिन बेहद शुभ होता है। यही वजह है कि इस दिन केला खाने से माना किया जाता है। जिस चीज की आप पूजा कर रहे हैं उसका आहार करना हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता इसलिए बृहस्पतिवार को केला खाना वर्जित है। खासकर उन लोगों को तो इस नियम का पालन करना ही चाहिए जो बृहस्पतिवार को विष्णु भगवान का पूजन करते हैं या बृहस्पतिवार का व्रत रखते हैं। 

पीली चीजों का संबंध देव गुरु बृहस्पति से है इसलिए इस दिन खिचड़ी या किसी भी पीले रंग के खाद्य पदार्थ को खाने से आपको बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप गुरुवार के दिन खिचड़ी खाते हैं तो इससे कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति खराब होती है। बृहस्पति सुख-वैभव, पारिवारिक शांति, ज्ञान के कारक हैं ऐसे में उन्हें नाराज करना आपके जीवन में नकारात्मकता ला सकता है। 

गुरुवार के दिन ये कार्य करना होता है शुभ 

गुरुवार के दिन पीली चीजों को खाने की बजाय आपको इनका दान करना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु भगवान और बृहस्पति देव दोनों की ही कृपा आपको प्राप्त होती है। इस दिन पीले वस्त्र भी आप दान कर सकते हैं। योग, ध्यान और मंत्रों का जप करने से इस दिन आपको ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुजनों की सेवा और उनके सानिध्य में रहने से भी आपको लाभ होता है, ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Amarnath Yatra: माता पार्वती को अमर कथा सुनाने से पहले शिवजी ने नंदी, नाग आदि को क्यों त्याग दिया? जानें वजह

सूर्य 6 जुलाई को बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां आर्थिक और करियर से जुड़ी समस्याओं को लेकर हो सकती हैं बेहाल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement