Friday, December 05, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. इन 9 चीजों को गिफ्ट करने से रूठ जाएगा भाग्य, भूलकर भी न करें ये गलती, वास्तु के अनुसार ये गिफ्ट देना आपके लिए होगा अशुभ!

इन 9 चीजों को गिफ्ट करने से रूठ जाएगा भाग्य, भूलकर भी न करें ये गलती, वास्तु के अनुसार ये गिफ्ट देना आपके लिए होगा अशुभ!

Astro Gift Rules: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार हर उपहार शुभ नहीं होता। कुछ गिफ्ट देने से नकारात्मक ऊर्जा, विवाद और अशुभता बढ़ सकती है। अगर आप भी अपने रिश्तों में मिठास और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो इन 9 चीजों को कभी भी गिफ्ट में न दें।

Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
Published : Nov 07, 2025 04:57 pm IST, Updated : Nov 07, 2025 04:57 pm IST
Vastu rules for gifts- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK उपहार में क्या नहीं देना चाहिए

Astro Gift Rules: त्योहारों या खुशियों के मौके पर अपनों को गिफ्ट देना हमारी परंपरा का अहम हिस्सा है। लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को ऐसा 'अशुभ उपहार' माना गया है, जिन्हें देने से रिश्तों में तनाव, आपके जीवन में आर्थिक नुकसान और बदकिस्मती आ सकती है। आइए जानते हैं कौन सी चीजें हैं, जो कभी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

आत्मीय रिश्तों में उपहार का महत्व

आत्मीय रिश्तों में मिठास को बनाए रखने के लिए हम तीज-त्योहार से लेकर तमाम अवसरों पर अपनों को उपहार देना नहीं भूलते हैं। गिफ्ट दूसरों को अपनी शुभकामनाएं देने का एक माध्यम होता है। यही वजह है कि जब कभी भी हम किसी के घर उसकी खुशियों में शामिल होने के लिए जाते हैं, तो उसके लिए उपहार ले जाना नहीं भूलते हैं।

1. चमड़े-हड्डी से बने सामान से करें परहेज

हिंदू मान्यता के अनुसार, कभी किसी को चमड़े या जानवर की हड्डी से बना सामान नहीं देना चाहिए। ऐसी वस्तुओं को उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है।

2. ईश्वर की मूर्तियां और शिवलिंग न करें गिफ्ट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी उपहार में किसी को ईश्वर की मूर्ति, चित्र या फिर शिवलिंग आदि को देने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर अगला व्यक्ति आपके द्वारा दी गई पवित्र मूर्ति या फिर शिवलिंग आदि की देखभाल नहीं करता है, तो उसका दोष आपको लगेगा।

3. कांटेदार और मनी प्लांट पौधे से बचें

वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधा गिफ्ट में नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे निगेटिव एनर्जी निकलती है। मनी प्लांट का पौधा भी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करते ही आप अपने गुडलक और अपनी वेल्थ को प्रतीकात्मक रूप से दूसरे को दे देते हैं।

4. धारदार चीजें न दें उपहार में

वास्तु के अनुसार, कुछ धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि भी किसी व्यक्ति को उपहार में नहीं देना चाहिए। इससे होने वाले दोष से संबंधित व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते खराब होने का खतरा बना रहता है।

5. काले रंग की चीजें गिफ्ट करना अशुभ

वास्तु के अनुसार, कभी किसी व्यक्ति को काले रंग की चीज उपहार में नहीं देनी चाहिए। ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। ऐसे में अशुभता से बचने के लिए इस रंग की चीजें जैसे काले रंग के कपड़े, जूते या छाता आदि उपहार में नहीं देना चाहिए।

6. गणेश-लक्ष्मी वाली वस्तुएं न करें गिफ्ट

हिंदू मान्यता के अनुसार, जिस सिक्के या सामान पर गणेश-लक्ष्मी बनी उकेरी गई हों, उसे उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने पर आप अपने घर की लक्ष्मी और शुभ-लाभ यानि गणेश जी को दूसरे के हाथों में सौंप देते हैं।

7. परफ्यूम देने से बिगड़ते हैं रिश्ते 

हिंदू मान्यता के अनुसार कभी किसी को उपहार में परफ्यूम नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे संबंधित व्यक्ति के साथ भविष्य में रिश्ते खराब होने की आशंका बनी रहती है।

8. घड़ी गिफ्ट करना माना जाता है अशुभ

वास्तु के अनुसार, कभी किसी व्यक्ति को घड़ी उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने पर आप अपने अच्छे समय को घड़ी के माध्यम से दूसरे को दे देते हैं, इसलिए दूसरों को घड़ी उपहार में देने से हमेशा बचें।

9. जल तत्व से जुड़ी वस्तुएं न करें गिफ्ट

हिंदू मान्यता के अनुसार कभी भूलकर भी किसी को महाभारत, निराश या डराने करने वाले चित्र, जल से जुड़े पात्र जैसे पानी के जग, टब, एक्वेरियम, झरना आदि कभी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि जल तत्व से जुड़ी इन चीजों को गिफ्ट करने पर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक दिक्कतें आती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2025: 7 नवंबर को विलासिता के कारक ग्रह का गोचर, राहु के नक्षत्र में आएंगे शुक्र, इन राशियों पर होगी प्यार-पैसों की बारिश

Swapna Shastra: ये 5 शुभ सपने दिखे तो किसी को न बताएं, राज खोलते ही किस्मत से फिसल जाएगी खुशियों की डोर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Vastu Tips News in Hindi के लिए क्लिक करें धर्म सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement