1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. चीनी का यह उपाय पितृ और शनि दोष से दिलाएगा मुक्ति, बस कर लें ये छोटा सा काम, परेशानियां हो जाएंगी दूर

चीनी का यह उपाय पितृ और शनि दोष से दिलाएगा मुक्ति, बस कर लें ये छोटा सा काम, परेशानियां हो जाएंगी दूर

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Feb 07, 2023 08:12 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 08:12 pm IST

आज हम आपको चीनी के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे अपनाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं

Astrology Tips- India TV Hindi
Astrology Tips Image Source : INDIA TV

Chini ke Upay: लगभग हर किचन में सफेद चीनी यानी शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। यह ना केवल मिठास बढ़ाने का काम करती है बल्कि जीवन में चल रही कई परेशानियों को दूर करने में काफी सहायक है। ज्योतिषियों की मानें तो चीनी का ग्रहों से कुछ  खास संबंध होता है। वहीं अगर आप शनि या पितृदोष जैसी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको चीनी के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे अपनाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं

  1. अगर आपको नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो यह सूर्य ग्रह के कमजोर होने का संकेत है। ऐसे में कुंडली के सूर्य को मजबूत करने के लिए एक तांबे के बर्तन में चीनी और पानी का घोल बना लें। फिर इसका सेवन करें। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है। 
  2. यदि आप किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपको उस काम में सफलता मिलें तो ऐसे में एक रात पहले तांबे के बर्तन में पानी के साथ चीनी मिलाकर रख दें। उसके बाद उस काम के लिए निकलने से पहले इस पिएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से काम में सफलता मिलती है। 
  3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक की कुंडली में शनि दोष है तो इसे दूर करने के लिए चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चीनी को पीसकर उसमें नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें। इसके बाद इसे चीटियों को खिलाएं। इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। 
  4. वहीं पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए आटे में चीनी मिलाकर नियमित रूप से कौवों को खिलाएं। ऐसा करने से पितृदोष से शांति मिलेगी। 
  5. राहु दोष को दूर करने के लिए भी चीनी का उपाय खास है। इसके लिए लाल कपड़े में चीनी बांधकर रात को सोते समय अपने तकिए के नीच रख दें।   कुछ दिनों तक ऐसा करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें - 

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि 18 या 19 फरवरी? जानिए सही डेट, मुहूर्त और महत्व

घर के मंदिर में ओम, स्वास्तिक, श्री बनाने से बरसती है धन की देवी की कृपा, जानिए अन्य फायदे

February 2023 Vrat-Festival: फरवरी माह में महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत सहित पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म