1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. कभी किसी के हाथ में न रखें ये 5 चीजें, किस्मत जाएगी रूठ, धन का होगा नुकसान

कभी किसी के हाथ में न रखें ये 5 चीजें, किस्मत जाएगी रूठ, धन का होगा नुकसान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 19, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 07:08 pm IST

शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें किसी के हाथ में देना शुभ नहीं माना जाता। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Jyotish- India TV Hindi
Jyotish Image Source : FILE

हमेशा बड़े-बुजुर्गों के द्वारा हमें समझया जाता है कि, पैसों का लेन-देन बहुत सोच समझकर करना चाहिए।  लेकिन धन के साथ ही कुछ अन्य चीजें भी हैं जिनको किसी के हाथ में बेहद सोच-समझकर आपको रखना चाहिए, माना जाता है कि इन चीजों को किसी के हाथ में देने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में ही जानकारी देने जा रहे हैं।

किसी के हाथ में न दें ये चीजें 

  1. आपको कभी भी पीली सरसों किसी के हाथ में नहीं देनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो माना जाता है कि अपनी लक्ष्मी आप दूसरे के हाथों में दे देते हैं। इसलिए ये गलती करने से आपको बचना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति के लिए ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। 

     

  2. नमक से जुड़े कई उपायों और सावधानियों के बारे में आपने सुना होगा। नमक एक ऐसा पदार्थ है जिसका इस्तेमाल सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के कार्यों में किया जाता है। इसलिए आपको कभी भी  किसी के हाथ से अपने हाथ में नमक नहीं लेना चाहिए ना ही अपने हाथ से किसी के हाथ में नमक देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर आप किसी के हाथ से अपने हाथ में नमक लेते हैं तो आप हमेशा के लिए उसके कर्जदार बन जाते हैं, वहीं नमक देने वाले के जीवन में भी आर्थिक परेशानियां आने लग जाती हैं।
     
  3. इन चीजों के अलावा अपना रुमाल भी आपको कभी किसी के हाथ में नहीं देना चाहिए। रुमाल अगर आप किसी के हाथ में देते हैं तो इसका बुरा असर आपके आर्थिक पक्ष पर पड़ता है। इसकी वजह से आप कर्ज तले दब सकते हैं। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
     
  4. वैसे तो जल के दान को महादान कहा जाता है लेकिन कभी भी आपको किसी के हाथ में पानी डालकर उसे नहीं पिलाना चाहिए। अगर आप इस तरह किसी को पानी पिलाते हैं तो ये आपके लिए भी और सामने वाले के लिए भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से दोनों ही कर्ज तले डूब सकते हैं। हां, आप किसी बर्तन में पानी डालकर किसी को पिलाते हैं तो दान का पुण्य आपको प्राप्त होता है। 
     
  5. मान्यताओं के अनुसार लाल मिर्च कभी किसे के हाथ में नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से सामने वाले व्यक्ति के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं, रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। ऐसा करने से मधुर से मधुर संबंधों में भी खटास आने की संभावना रहती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इन लोगों के साथ करेंगे अगर अच्छा व्यवहार, बिना उपाय के ही कुंडली के ग्रह हो जाएंगे शांत 

Chaturmas 2024: चातुर्मास में क्यों नहीं होती शादियां और मांगलिक कार्य? जानें इस माह के दौरान किन बातों का रखना होता है ध्यान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म