1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Mor Pankh Tips: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, कंगाली हो जाएगी छूमंतर

Mor Pankh Tips: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, कंगाली हो जाएगी छूमंतर

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 19, 2022 08:44 am IST,  Updated : Sep 19, 2022 11:19 am IST

Mor Pankh Tips: वास्तु में मोर पंख का काफी महत्व होता है। इसे घर में सही दिशा में रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।

Mor Pankh Tips- India TV Hindi
Mor Pankh Tips Image Source : PIXABAY

Highlights

  • वास्तु में मोर पंख का काफी महत्व होता है।
  • मोर पंख को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

Mor Pankh Tips: हिंदू धर्म में भगवान के अलावा ऐसी कई चीज़ें हैं जिनकी पूजा की जाती हैं। या यूं कहे कि उन चीज़ों का किसी न किसी भगवान से नाता जुड़ा होता है। इसलिए उन्हें भी वहीं दर्जा दिया जाता है जो एक भगवान का होता है। ऐसी ही एक चीज़ है मोर पंख। अब इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे कि मोर पंख भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय था। कृष्ण जी के आभूषण का सबसे अहम हिस्सा मोर पंख हुआ करता था। आज भी जो लोग कृष्ण भगवान की पूजा करते हैं वो हमेशा अपने घर में मोर पंख रखते हैं। 

वास्तु में मोर पंख का काफी महत्व होता है। इसे घर में सही दिशा में रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में भी मोर पंख बहुत प्रभावी माना जाता है। चलिए जानते हैं मोर पंख की सही दिशा के बारे में।

मोर पंख रखने की सही दिशा

भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ मोर पंख कई सारे भगवान को बेहद प्रिय हैं। कहा जाता है कि मोर के पंख में सभी देवी-देवताओं और नव ग्रहों का वास होता है। मोर पंख को घर में रखने का अर्थ है कि आपने भगवान को घर में रखा हुआ है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर पर आने वाली सारी परेशानियां टल जाती हैं और सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे घर का वातावरण भी अच्छा रहता है।

Mor Pankh Tips
Image Source : PIXABAYMor Pankh Tips

Vastu Tips: अगर आप भी TV या Mobile देखते हुए खाते हैं खाना तो हो जाएं सावधान, वरना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद!

आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा 

यदि लाख कोशिशों के बाद भी आपके हाथ पर पैसा नहीं टिकता है तो आपको मोर पंख के नियमों का पालन करने की जरूरत है।मोरपंख को अपने पूजा स्थल पर रखने से आपको इसका विशेष लाभ मिलेगा। पूजा या मंदिर में रखा मोरपंख घर में बरकत लाता है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Chanakya Niti: इन बातों को गुप्त रखने से मर्दों को मिलता है मान सम्मान, वहीं भूलकर भी ज़िक्र करने पर होने लगती है थू-थू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म