1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: इंटरव्यू देने जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल, कभी नहीं होंगे असफल

Vastu Shastra: इंटरव्यू देने जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल, कभी नहीं होंगे असफल

 Published : Aug 09, 2022 08:48 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 08:48 am IST

Vastu Tips: हम हर जगह सफल होना चाहते हैं लेकिन कई बार हम पूरी तैयारी होने के बाद भी सफल नहीं हो पाते। आज जानते हैं सफलता पाने का उपाय।

 Vastu Shastra for job interview- India TV Hindi
Vastu Shastra for job interview Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • इंटरव्यू में सफलता मिलने का खास उपाय
  • जॉब मिलने में नहीं लगेगी देर

Vastu Shastra: किसी भी जॉब को हासिल करने में जी जान से मेहनत करनी होती है। जॉब की तैयारी के साथ इंटरव्यू भी क्लियर करना जरूरी होता है। कई बार आपके अंदर सारी प्रतिभाएं होते हुए भी आप इंटरव्यू मे पीछे रह जाते हैं और आपके हाथ से अवसर निकल जाते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए कि जॉब इंटरव्यू में जाने से पहले किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। 

सफलता के लिए मंत्र  

आज वास्तु शास्त्र में हम आपको बता रहे हैं कि जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो किन बातों का ख्याल रखें, जिससे आप अपने काम में सफल हो जाये। तो आपको इंटरव्यू के लिए जाने से पहले अपने जेब में कुछ खास चीजें रखनी होंगी। ये चीजें आपकी किस्मत को आपके पक्ष में लाने में मदद करेंगी। 

जानिए क्या हैं वो चीजें 

नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते वक्त जेब में पीले रंग का रूमाल या कोई पीले रंग का कपड़ा रखें या फिर हल्दी की दो गांठ भी जेब में रख सकते हैं। वहीं अगर आप निश्चित सफलता चाहते हैं तो घर के या किसी रिश्तेदार के घर के बड़े बच्चे की छठी में पहनाया गया कपड़ा, जिसे छटुला भी कहते हैं, उसे साथ ले जाने से सफलता अवश्य ही मिलती है। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म