1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra : स्टडी रूम में करें ये खास बदलाव, बच्चों का पढ़ाई में लगेगा मन

Vastu Shastra : स्टडी रूम में करें ये खास बदलाव, बच्चों का पढ़ाई में लगेगा मन

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 01, 2022 07:34 am IST,  Updated : Aug 01, 2022 07:34 am IST

Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर के स्टडी रूम में कौन-सी चीज़ कहां और किस दिशा में रखें, ताकि बच्चों का मन पढ़ाई में लग सके।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : PIXABAY

Highlights

  • बच्चों के स्टडी रूम में करें बदलाव
  • स्टडी रूम में टेबल नॉर्थ-ईस्ट दिशा में रखें

Vastu Shastra : बच्चों का मन बेहद चंचल होता है। कभी इधर तो कभी उधर। बच्चों का मन या ध्यान एक तरफ लगाने के लिए उस चीज़ को मज़ेदार बनाना पड़ता है। ताकि वो सभी चीज़ें उनका ध्यान अपनी ओर खींच सकें। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर के स्टडी रूम में कौन-सी चीज़ कहां और किस दिशा में रखें, ताकि बच्चों का मन पढ़ाई में लग सके। 

आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चों को अपने नए-नए खिलौने या फिर अपने नए कपड़े बेहद पसंद आते हैं। लेकिन उनकी ये पसंद महज़ कुछ दिनों की होती है। जैसे ही नई चीज़ घर में आती है बच्चों की पसंद बदल जाती है। इसलिए ये ज़रूरी है कि बच्चों को समय-समय पर नई-नई चीज़ें या हल्के-फुल्के बदलाव मिलते रहने चाहिए। ऐसे ही अगर आप अपने बच्चों का पढ़ाई में मन लगवाना चाहते हैं तो उनके स्टडी रूम में थोड़े बदलाव करने की जरूरत है।

Aaj Ka Panchang 1 August 2022: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  स्टडी रूम में रखी जाने वाली टेबल के लिए नॉर्थ-ईस्ट कोने का चुनाव करें। इस जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही स्टडी टेबल पर एक क्रिस्टल का ग्लोब भी रखना चाहिए। इससे बच्चे नयी चीज़ों को जानने के लिये और अधिक उत्सुक होंगे। साथ ही स्टडी टेबल को ज्यादा भरकर नहीं रखना चाहिए। उस पर सिर्फ जरूरी किताबें और कुछ एक-दो जरूरी सामान ही रखें। 

Somwar Upay: सोमवार के दिन ये उपाय करने से भोलेनाथ के साथ गणेश जी भी होंगे प्रसन्न, धन आगमन के सभी द्वार खुल जाएंगे

 

कई लोग स्टडी टेबल के ऊपर ही किताबों का शेल्फ भी बनवा लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे पर पढ़ाई का प्रेशर बना रहता है, जिससे वो अच्छे से कॉन्सनट्रेट नहीं कर पाता। इसकी बजाय आप स्टडी टेबल से थोड़ा हटकर बुक शेल्फ, यानी किताबों की अलमारी बनवाएं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Raksha bandhan 2022: रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले बहनें करें ये एक काम और फिर देखें चमत्कार!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म