1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: अगर इस तरह जलाएंगे मोमबत्ती तो मिलेगा लाभ ही लाभ, बस दिशा को लेकर रखना होगा खास ख्याल

Vastu Tips: अगर इस तरह जलाएंगे मोमबत्ती तो मिलेगा लाभ ही लाभ, बस दिशा को लेकर रखना होगा खास ख्याल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jul 13, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 13, 2023 10:58 am IST

Vastu Tips For Candles: वास्तु के अनुसार कैंडल्स लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटिव एनर्जी में बदल देते हैं।

Vastu Tips For Candles- India TV Hindi
Vastu Tips For Candles Image Source : PEXELS

Vastu Tips For Candles: वास्तु कहता है कि कैंडल्स नेगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटिव एनर्जी में बदल देते हैं। इसे घर में सही दिशा में लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। कहते हैं कैंडल्स से निकलने वाली ऊर्जा निगेटिव ऊर्जा को काट देती है जिससे पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही बढ़ जाती है। 

ऐसे में वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में मोमबत्ती लगाने के बारे में। चीनी वास्तु में मोमबत्ती का बहुत खास महत्व है। आजकल बाजार में कई तरह की अलग-अलग डिजाइन वाली मोमबत्तियां, यानी कि कैंडल्स देखने को मिलती है। घर में अलग-अलग स्टाइल में लगी अलग-अलग रंगों की कैंडल्स बहुत ही सुंदर लगती हैं। ये घर के माहौल में चार चांद लगा देती हैं और उसे खुशनुमा बना देती हैं। कैंडल्स लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटिव एनर्जी में बदल देते हैं। 

लेकिन कैंडल्स लगाने के लिए जगह का चुनाव करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर की पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण दिशा में मोमबत्ती जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।  वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में मोमबत्ती नहीं जलानी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में जलाने से घर में तनाव व अशांति फैलती है। वहीं ऑफिस के उत्तर-पश्चिम दिशा में मोमबत्ती जलाने से बचें। इससे बिजनेस पार्टनर के साथ किसी तरह का मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। 

 

 

 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी परआप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2023: कब है सावन की मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Kamika Ekadashi 2023: इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी का व्रत, जानें सही डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व

Vastu Tips: आज ही अपनी कार में रखें ये चीजें, टल जाएगी अचानक होने वाली कोई दुर्घटना!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म