1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर की उत्तर दिशा की फर्श पर जरूर कराएं ये खास रंग, खुशियों से भर जाएगा घर, मिलेगा लाभ ही लाभ!

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर दिशा की फर्श पर जरूर कराएं ये खास रंग, खुशियों से भर जाएगा घर, मिलेगा लाभ ही लाभ!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 06, 2023 11:07 am IST,  Updated : Apr 06, 2023 11:07 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में फर्श पर काले रंग का पत्थर लगवाना चाहिए। इस दिशा के अगर कुछ भाग में भी आप काले रंग का पत्थर लगवायेंगे, तो आपको काफी लाभ मिलेगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PIXABAY

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उत्तर दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में फर्श पर काले रंग का पत्थर लगवाना चाहिए। इस दिशा के अगर कुछ भाग में भी आप काले रंग का पत्थर लगवायेंगे, तो आपको काफी लाभ मिलेगा। इससे परिवार में किसी को भी किसी तरह का भय नहीं रहता है।  सब निडर होकर अपना काम करते हैं और उसमें सफलता भी पाते हैं। 

उत्तर दिशा में काले रंग के फर्श का सबसे अधिक फायदा घर के मंझले पुत्र को मिलता है और शरीर में इसका सबसे अधिक फायदा हमारे कान को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत होती है। 

वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में फर्श के लिए सफेद रंग का चुनाव करना बेहतर होता है। इस दिशा में सफेद रंग के पत्थर का फर्श लगवाने से उस जगह पर रहने वाले लोगों को काफी फायदे देखने को मिलते हैं। इससे व्यक्ति की मानसिक शक्ति का विकास होता है। आप अपने सारे फैसले अच्छे से ले पाते हैं।  साथ ही आपको कई नई चीज़ों का ज्ञान मिलता है और घर में पिता के साथ आपके रिश्ते अच्छे होते हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? सूतक काल लगेगा या नहीं, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती के दिन इन मंत्रों का करें जाप, बल-बुद्धि और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

Mahavir Jayanti 2023: इन संदेश और तस्वीरों के साथ दोस्तों और करीबियों को दें शुभकामनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म