1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: रसोई में इन 3 चीजों का गिरना है अशुभ, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में परेशानियों का संकेत

Vastu Tips: रसोई में इन 3 चीजों का गिरना है अशुभ, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में परेशानियों का संकेत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 07, 2024 09:16 pm IST,  Updated : Dec 07, 2024 09:16 pm IST

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार रसोई में कुछ चीजों का गिरना अशुभ संकेतक माना गया है। ये चीजें कौन-कौन सी और इनके गिरने से क्या संकेत हमको मिलते हैं, लेख में जानें विस्तार से।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सुख-समृद्धि लाने के कई उपाय बताए गए। वास्तु की मदद से हम अपने जीवन की नकारात्मकता को भी दूर कर सकते हैं। साथ ही वास्तु में कुछ ऐसे संकेतों का जिक्र भी मिलता है जिन्हें शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आज हम आपकी रसोई में मौजूद 3 ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका गिरना वास्तु में अशुभ संकेत हैं। ये चीजें कौन-कौन सी हैं और इनके गिरने से क्या संकेत हमको मिलते हैं, इसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। साथ ही हम आपको बताएंगे अशुभता से बचने के कुछ जरूरी उपाय। 

सरसों के तेल का गिरना 

अगर आपकी रसोई में कभी सरसों का तेल गिर जाए, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये संकेत है कि आपके ऊपर या घर के किसी सदस्य के ऊपर शनि दोष है और उसे शनि ग्रह से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। सरसों के तेल के गिरने के बाद यदि आप या घर का कोई सदस्य करियर में दिक्कतों का सामना कर रहा है, तो समझ जाइए शनि दोष हो सकता है। इसके साथ ही शनि दोष के कारण व्यक्ति के बनते काम भी बिगड़ते हैं। इसलिए सरसों के तेल के गिरने के बाद आपको शनिवार के दिन एक पात्र में सरसों का तेल लेकर, उस पात्र पर घर के लोगों का हाथ छुआकर दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से शनि से संबंधित दोष दूर हो सकते हैं। 

रसोई में दूध का गिरना 

दूध का गिरना भी वास्तु में अच्छा संकेत नहीं माना जाता। दूध को चंद्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है और साथ ही ये सुख-समृद्धि का भी प्रतीक है। अगर रसोई में दूध गिरने की घटना बार-बार हो रही है तो समझ जाइए, घर परिवार में किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है या बड़ी धन हानि हो सकती है। इसलिए आपको दूध गिरने के बाद भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

रसोई में नमक का गिरना

नमक एक ऐसा पदार्थ है जिसका प्रयोग घर में बार-बार होता है। नमक को शुक्र और चंद्रमा से संबंधित माना जाता है। रसोई में नमक का गिरना भी शुभ संकेत नहीं होता। अगर बार-बार आपकी रसोई में नमक गिर जाता है, तो समझ जाइए आपको धन के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नमक का बार-बार गिरना आपके आर्थिक रूप से कमजोर होने का भी संकेत है। इसलिए धन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आपको लक्ष्मी-नारायण की पूजा करनी चाहिए और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Rahu Shukra Yuti 2025: राहु-शुक्र जनवरी 2025 में बनाएंगे महायुति, खुशियों से भरेंगे इन 3 राशियों की झोली, धन-धान्य की भी होगी प्राप्ति

Margashirsha Purnima 2024: लक्ष्मी चालीसा का पाठ मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करना बेहद शुभ, जान लें इसकी सही विधि और लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म