1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: वास्तु दोष होने पर भी नहीं दिखेगा बुरा असर, बस इन 5 नियमों का कर लें पालन

Vastu Tips: वास्तु दोष होने पर भी नहीं दिखेगा बुरा असर, बस इन 5 नियमों का कर लें पालन

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 13, 2024 09:10 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 09:10 pm IST

घर में किन नियमों का पालन करके आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानें हमारे लेख में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FILE

वास्तु शास्त्र में घर की दिशा और घर में मौजूद चीजों की स्थिति से आपके जीवन पर भी गंभीर प्रभाव देखने को मिलता है। घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें वास्तु दोष का कारण माना जाता है, और घर बनने के बाद इनको चेंज करना भी संभव नहीं होता। ऐसे में कुछ ऐसे नियम हैं जिनका पालन करके आप घर में वास्तु दोष होने के बाद भी, इसके बुरे प्रभाव से बच सकते हैं। आज हम वास्तु के इन्हीं नियमों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो घर के हर कमरे में रौशनी अच्छी होनी चाहिए। कई बार लोग एक कमरे में ज्यादा रौशनी वाले बल्ब लगा देते हैं और दूसरे कमरे में कम रौशनी वाला, इसकी वजह से आपकी आंखों पर तो नकारात्मक प्रभाव पड़ता ही है, साथ ही ये वास्तु दोष का भी कारण माना जाता है। इसलिए घर के हर कमरे में आपको समान रौशनि वाले बल्ब लगाने चाहिए।
  • घर की साफ-सफाई करना बहुत आवश्यक होता है लेकिन घर की सफाई करने वाली चीजों को कभी भी खुले में आपको रखना नहीं चाहिए। आपको झाडू या पोछे को किचन में किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर आसानी से किसी की नजर न जाए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर का खराब वास्तु भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाता। 
  • वास्तु दोष अगर आपके घर में मौजूद है तो आपको घर के मुख्य दरवाजे पर अच्छी रौशनी रखनी चाहिए। खासकर रात के समय तेज रौशनी वाला बल्ब जलाकर आपको रखना चाहिए। इसे आप मुख्य दरवाजे के बाहर भी लगा सकते हैं। 
  • घर में कभी भी आपको टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए, इसके साथ ही बासी खाना, सूखे हुए फूल भी घर के अंदर नहीं होने चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा रुक सकती है। वहीं ये चीजें अगर आप समय रहते ही घर से बाहर कर देते हैं तो कई परेशानियां आपके जीवन में नहीं आती। 
  • अगर घर बनने के बाद वास्तु दोष किसी वजह से उत्पन्न हो जाता है तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि घर में कभी भी ऐसा फर्नीचर न लाएं जो तिकोना हो। हमेशा घर का फर्नीचर गोल या चौकोर होना चाहिए। घर में अगर बेडोल आकार का फर्नीचर रखते हैं तो आर्थिक नुकसान आपको हो सकता है। 
  • आपको घर के किचन में कभी भी दर्पण नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं, किचन में दर्पण होने से घर के लोगों का स्वास्थ्य बार-बार खराब हो सकता है। 

अगर वास्तु से जुड़े इन नियमों का आप पालन करते हैं तो घर में वास्तु दोष होने के बाद भी उसका बुरा असर देखने को नहीं मिलता। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

क्या होता है नाड़ी दोष? वर-वधु की कुंडली में इसका होना वैवाहिक जीवन के लिए क्यों है खराब, जानें

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस दिन इन मंत्रों का जरूर करें जाप, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म