1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: अगर घर में यूं लगाएंगे मनी प्लांट का पौधा तो होगा पैसा ही पैसा! कभी नहीं होगी धन की कमी

वास्तु टिप्स: अगर घर में यूं लगाएंगे मनी प्लांट का पौधा तो होगा पैसा ही पैसा! कभी नहीं होगी धन की कमी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Mar 09, 2023 10:39 am IST,  Updated : Mar 09, 2023 10:39 am IST

Vastu Tips For Money Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस प्रकार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा मनी प्लांट के पौधे के लिए उचित दिशा नहीं है, उसी प्रकार पूर्व-पश्चिम दिशा भी मनी प्लांट के लिए उचित दिशा नहीं है।

vastu tips for money plant- India TV Hindi
vastu tips for money plant Image Source : PIXABAY

Vastu Tips For Money Plants: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर पर इसे लगाने से पैसों में बरकत होती है। लेकिन कई बार इस पौधे को लगाने के बाद व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट लगाने के बाद अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो इससे धन नुकसान होने के साथ-साथ कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मनी प्लांट लगाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

मनी प्लांट लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस प्रकार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा मनी प्लांट के पौधे के लिए उचित दिशा नहीं है, उसी प्रकार पूर्व-पश्चिम दिशा भी मनी प्लांट के लिए उचित दिशा नहीं है। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से दांपत्य जीवन में अड़चनें आती हैं और अनबन की स्थिति पैदा होती है। 
  2. वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना ठीक माना जाता है। इस दिशा में ये पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 
  3. यदि आप मनी प्लांट का पौधा लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसके बेल को जमीन पर न फेलने दें। जमीन पर फैलीं मनी प्लांट की बेल घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए अच्छी नहीं होती। इससे वास्तु दोष बढ़ता है। 
  4. मनी प्लांट का पौधा लगाने के बाद उसका ध्यान जरूर रखें। समय-समय पर इसे पानी देना जरूरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में पानी दें।
  5. इन्हें हमेशा दीवार या किसी डंडे के सहारे से बांधकर रखना चाहिए। साथ ही इसके पत्ते मुरझाए और सफेद नहीं होने चाहिए। ये अशुभता का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसी पत्तियों को तुरंत काट देना चाहिए। 
  6. वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को कभी भी धूप में नहीं रखना चाहिए। इसलिए इसे घर के ऐसे जगह पर रखें जहां धूप न आती हो। 
  7. मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट जितना हरा-भरा होता है, उतना ही शुभ माना जाता है। यदि इसकी पत्तियां पीली हो जाती हैं या सूख जाती हैं, तो ये अशुभ माना जाता है। इसलिए इसके खराब पत्ते बेल से तुरंत हटा देना चाहिए। वरना इससे धन हानि होती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 ये भी पढ़ें - 

Chaitra Month 2023 Vrat Festival List: चैत्र माह शुरू, नवरात्रि, राम नवमी सहित इस माह में पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

जिसने भी इस एक चीज़ से किया समझौता, वो जीवन में कभी सिर उठाकर नहीं चल पाएगा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म