1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: बांसुरी को दे अपने घर में जगह, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips: बांसुरी को दे अपने घर में जगह, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Shukla
 Published : Oct 20, 2022 08:13 am IST,  Updated : Oct 20, 2022 08:13 am IST

Vastu Tips: घर की किसी दिवार पर या मंदिर के बाहर बांसुरी का जोड़ा लटकाने से घर में पैसों की आवक बढ़ती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी घर में आती है।

flute - India TV Hindi
flute Image Source : FLUTE

Vastu Tips: हम अपने घर में खुशी लाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में बांसुरी होती है वहां श्री कृष्ण रहते है, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है जिस घर में बांसुरी रहती है उस घर में कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होती। 

बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय है। इसलिए वे हमेशा बांसुरी को अपने साथ ही रखते थे। बांसुरी से घर का वास्तुदोष भी दूर होता है। घर की किसी दिवार पर या मंदिर के बाहर बांसुरी का जोड़ा लटकाने से घर में पैसों की आवक बढ़ती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी घर में आती है। अगर आपके घर का कोई भी सदस्य कोई नया काम करता है और वह शुरू होने से पहले ही बिगड़ जाता है तो मोरपंख लगी हुई बांसुरी दिवार पर लगानी चाहिए। आपके सारे काम बन जायेंगे।

Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं टॉयलेट, वरना जिंदगी भर होगा पछतावा

पति-पत्नी के कमरे में हरे रंग की बांसुरी 

बच्चों के कमरे में लगा रहे हैं तो सफेद रंग की बांसुरी का चुनाव करना चाहिए। पति-पत्नी के कमरे में हरे रंग की बांसुरी कहीं छुपा कर रखनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना आती है।

Diwali 2022: पैसों की तंगी झेल रहे हो? निजात पाने के लिए दिवाली पर करें उपाय

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म