1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर है ऐसी खिड़की, तो खुल जाएगी आपकी किस्मत

Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर है ऐसी खिड़की, तो खुल जाएगी आपकी किस्मत

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 03, 2022 07:21 am IST,  Updated : Nov 03, 2022 07:21 am IST

Vastu Tips: आज हम बात करेंगे घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में।मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : VASTU TIPS

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व है, वास्तु शास्त्र में घर की साज-सज्जा से लेकर मकान-भवन, ऑफिस बनवाने को लेकर कई सारी बातें कही गई हैं। किस दिशा में रसोई होनी चाहिए और किस दिशा में शौचालय वास्तु शास्त्र में इसका भी जिक्र है। वहीं कई लोग घर बनवाता समय वास्तु का ध्यान नहीं रखते हैं और जगह के हिसाब से घर बनवा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि कई दिशा है जिसे अशुभ मना जाता है। आज हम बात करेंगे मेन गेट में  खिड़की बनवाने के बारे में।

घर में माहौल अच्छा 

मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवायें या न बनवायें और बनवायें तो कैसे और कितनी बनवानी चाहिए ? वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाना अच्छा रहता है। मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है और घर में सुख-शांति रहती है।

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश 

अब हम आपको बताते हैं कि मुख्य दरवाजे पर किस तरह खिड़की बनवानी चाहिए। घर बनवाते समय मुख्य दरवाजा यानि मेन गेट के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां बनवानी चाहिए। मुख्य दरवाजे के दोनों और खिड़कियां बनवाने से एक चुम्बकीय चक्र का निर्माण होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके अलावा घर में कुल खिड़कियों की संख्या सम होनी चाहिए न कि विषम। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 

Vastu Tips: इस दिशा में बनवाएं घर की खिड़की, धन के देवता कुबेर कर देंगे पैसों की बारिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म