1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 02, 2022 06:46 am IST,  Updated : Nov 02, 2022 06:46 am IST

Vastu Tips: आज हम बात करेंगे दक्षिण दिशा में खिड़की बनवाने के बारे में। दक्षिण दिशा को यम,यानि मृत्यु के देवता की दिशा माना जाता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : VASTU TIPS

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व है, वास्तु शास्त्र में घर की साज-सज्जा से लेकर मकान-भवन, ऑफिस बनवाने को लेकर कई सारी बातें कही गई हैं। किस दिशा में रसोई होनी चाहिए और किस दिशा में शौचालय वास्तु शास्त्र में इसका भी जिक्र है। वहीं कई लोग घर बनवाता समय वास्तु का ध्यान नहीं रखते हैं और जगह के हिसाब से घर बनवा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि कई दिशा है जिसे अशुभ मना जाता है। आइए आज जानते है की दक्षिण दिशा में खिड़की क्यों नहीं बनवाना चाहिए और ऐसा करने से क्या होता है। 

Vastu Tips: इस दिशा में बनवाएं घर की खिड़की, धन के देवता कुबेर कर देंगे पैसों की बारिश

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में खिड़की बनवाना अशुभ क्यों माना जाता है? इस दिशा में खिड़की क्यों नहीं बनवानी चाहिए और अगर पहले से बनी है या बनवाएंगे तो उसके क्या प्रभाव होंगे? दक्षिण दिशा को यम,यानि मृत्यु के देवता की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा को अशुभ कहा जाता है।

उपाय 

अगर इस दिशा में खिड़की बनवाएंगे तो इसका हानिकारक प्रभाव घर के सदस्यों पर ही पड़ता है, क्योंकि यह दिशा नकारात्मकता से भरी होती है। लेकिन अगर आपके घर में पहले से ही दक्षिण दिशा में खिड़की है, या आपका नया घर दक्षिणमुखी है और इसी दिशा में खिड़की बनवाना आपकी मजबूरी है, तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में एक उपाय दिया गया है और वह उपाय यह है कि आप उस जगह की खिड़कियों पर अगर हो सके तो मोटा पर्दा लगा दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म