1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में बनवाएं घर की खिड़की, धन के देवता कुबेर कर देंगे पैसों की बारिश

Vastu Tips: इस दिशा में बनवाएं घर की खिड़की, धन के देवता कुबेर कर देंगे पैसों की बारिश

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 01, 2022 07:42 am IST,  Updated : Nov 01, 2022 07:42 am IST

Vastu Tips: आज हम बात करेंगे उत्तर दिशा में खिड़की बनवाने की। उत्तर दिशा में खिड़की क्यों बनवानी चाहिए या इस दिशा में खिड़की बनवाने से क्या होता है?

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : VASTU TIPS

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। घर में मंदिर, रसोई सब वास्तु के अनुसार होना चाहिए। ऐसे करने घर में शांति व समृद्धि आती है। साथ ही घर या ऑफिस का मुख्य द्वार घर में ऊर्जा का प्रवेश द्वार है, इसलिए मुख्य द्वार सबसे अच्छी दिशा में होना चाहिए। साथ ही घर या आफिस की खिड़की भी सही दिशा में होनी चाहिए इससे परिवार के बीच रिश्ते अच्छे रहते है। साथ ही कभी पैसों की कमी नहीं होती है। 

सकारात्मक ऊर्जा वाली दिशा 

उत्तर दिशा में खिड़की क्यों बनवानी चाहिए या इस दिशा में खिड़की बनवाने से क्या होता है? उत्तर दिशा को भी सकारात्मक ऊर्जा वाली दिशा माना जाता है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा कहा जाता है। इस दिशा की तरफ खिड़की का निर्माण करवाने से आपके घर, ऑफिस, बिल्डिंग पर कुबेर भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है और आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।

Laung Ke Totake: छोटी सी लौंग बदल देगी जीवन, राहु केतु की स्थिति भी होगी सही

प्रतिदिन थोड़ी देर के लिए अवश्य खोले खिड़की 

उत्तर दिशा में खिड़कियां बनवाना अच्छा रहता है और इन खिड़कियों को प्रतिदिन थोड़ी देर के लिए अवश्य खोल देना चाहिए। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म