1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: व्यापार में चाहते हैं बढ़ोतरी तो जान लें दिशा को लेकर ये जरूरी नियम, नहीं तो सकता है नुकसान

Vastu Tips: व्यापार में चाहते हैं बढ़ोतरी तो जान लें दिशा को लेकर ये जरूरी नियम, नहीं तो सकता है नुकसान

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 17, 2022 07:42 am IST,  Updated : Aug 17, 2022 07:54 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा का संबंध किसी न किसी ऊर्जा से माना जाता है। किसी भी काम को करने की दिशा ही हमारी सफलता को दर्शाती है।

freepik- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व होता है। साथ ही आपको व्यापार के साथ-साथ पढ़ाई करने वाली दिशा के स्थान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक  है। यदि आप अपने व्यवसाय को कामयाब बनाना चाहते हैं तो वास्तु के इन उपायों को जरूर आज़माएं।

हर दिशा का संबंध किसी न किसी ऊर्जा से माना जाता है। किसी भी काम को करने की दिशा ही हमारी सफलता को दर्शाती है। वहीं दुकान या ऑफिस में काम करते समय, उसके मुखिया का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे काम में हमेशा सफलता मिलती है और बिजनेस में बढ़ोतरी होती है।

पढ़ाई के लिए ये दिशा

पढ़ाई करते समय स्टूडेंट्स का मुंह पूर्व दिशा की ओर हो तो सबसे अच्छा माना जाता है। बाकी उत्तर या पश्चिम दिशा में मुंह करके भी पढ़ सकते हैं।

Chanakya Niti: आपका कोई करे अपमान तो इन तरीकों से दें मुँहतोड़ जवाब, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

खाना बनाने के लिए ये दिशा

खाना बनाते समय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर हो। इससे खाना बनाने वाले की सेहत हमेशा अच्छी बनी रहती है। साथ ही खाना खाने वाले के मुंह की दिशा भी पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए। इससे शरीर को मिलने वाली ऊर्जा पूरी तरह से मिलती है।

Krishna Janmashtami 2022: कृष्ण जी के मुकुट पर क्यों लगाया जाता है मोर पंख, बहुत दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म