1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पिरामिड, जीवन में छा जाएगी खुशहाली

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पिरामिड, जीवन में छा जाएगी खुशहाली

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 06, 2022 07:47 am IST,  Updated : Nov 06, 2022 07:47 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पिरामिड के बारे में। पिरामिड से उत्पन्न कम्पन मन और शरीर को एक नई शक्ति प्रदान कर एकाग्रता में वृद्धि करता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : VASTU TIPS

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर चीज इंसान के जीवन में नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डालती है।वहीं घर में बहुत सी ऐसी चीज होती है जिसे हम घर में रखते तो हैं। लेकिन सही दिशा में नहीं रखते। जिस कारण हमारे जीवन में वास्तु दोष होने लगता है। चालिए आज जानते हैं की घर में पिरामिड रखने से क्या होता है। और पिरामिड को किस दिशा में रखना चाहिए। 

जीवन में खुशहाली 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड रखना अच्छा माना जाता है। घर में पिरामिड रखने से घर के सदस्यों की आय में वृद्दि होती है और खुशहाली बनी रहती है। घर के जिस हिस्से में घर के सदस्य सबसे ज्यादा अपना समय बिताते हैं, उसी जगह पर पिरामिड रखें। पिरामिड अपने अंदर ढेर सारी ऊर्जा को समाये हुए रहता है इसलिए अगर कोई थका हुआ आदमी कुछ समय के लिए पिरामिड के पास या पिरामिड की आकृति वाली किसी जगह जैसे कि मंदिर आदि में बैठे तो उसकी थकान दूर हो जाती है और पिरामिड से उत्पन्न कम्पन मन और शरीर को एक नई शक्ति प्रदान कर एकाग्रता में वृद्धि करता है।

 लकड़ी का बना पिरामिड

घर में चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखना सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप इतना महंगा पिरामिड न खरीद सकें तो लकड़ी का बना पिरामिड भी रख सकते हैं, लेकिन लोहे, एल्यूमिनियम या प्लास्टिक का पिरामिड कभी भी नहीं रखना चाहिए। पिरामिड की तस्वीर भी न लगाएं, क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म