1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इन 5 चीजों को उधार मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल, वरना हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: इन 5 चीजों को उधार मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल, वरना हो जाएंगे कंगाल

 Edited By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 12, 2022 02:24 pm IST,  Updated : Nov 12, 2022 02:24 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें आपस में शेयर करने से बचना चाहिए। दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है और इससे आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

इन चीज़ों को कभी उधार न मांगे - India TV Hindi
इन चीज़ों को कभी उधार न मांगे Image Source : SOURCE

बचपन से ही हमें शेयरिंग इज केयरिंग के बारे में बताया जाता है और एक-दूसरे के साथ अपनी चीजों को बांटना सिखाया जाता है। यह बहुत अच्छी आदत होती है। लेकिन कभी-कभी यह आपके लिए बैडलक का कारण भी बन सकती है। क्योंकि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें दूसरों से मांग कर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही अपनी ये चीजें किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए देना चाहिए। ऐसा करना नकारात्मकता और वास्तु दोष का कारण बन सकता है और इससे जीवन में आर्थिक तंगी, बीमारी और दुर्भाग्य जैसी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें दूसरों से उधार मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

दूसरों से कभी उधार न मांगे ये 5 चीजें

  1. पेन - कलम या पेन अक्सर हम जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे से उधार मांग लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे गलत बताया गया है। क्योंकि ऐसा करने से दूसरे व्यक्ति की किस्मत या बुरे समय का प्रभाव भी आप पर पड़ सकता है। अगर आपको जरूरत पड़ने पर दूसरों से पेन उधार मांगनी पड़ती है तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि काम हो जाने के बाद उस व्यक्ति को पेन जरूर वापस लौटा दें
  2. कपड़े - कपड़ों की अदला-बदली दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सबसे ज्यादा होती है। इस आदत का प्रभाव आपके भाग्य पर भी पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हर व्यक्ति की अपनी एक एनर्जी होती है। अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़े पहनते हैं तो इससे उस व्यक्ति की एनर्जी जोकि सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही हो सकती है, इसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि किसी से भी उधार मांगकर कपड़े ना पहनें।
  3. घड़ी - घड़ी से व्यक्ति की किस्मत जुड़ी होती है जोकि उस व्यक्ति के अच्छे और बुरे समय को बताती है। यदि आप किसी की घड़ी उधार मांगकर पहनते हैं तो उस व्यक्ति का दुर्भाग्य आपके जीवन पर भी पड़ सकता है।
  4. फुटवियर - कपड़े की तरह फुटवियर की अदला-बदली भी लोगों के बीच खूब होती है। जरूरत पड़ने पर आप अपने पहचान वालों से या रिश्तेदारों से उनके फुटवियर मांगकर पहन लेते हैं। लेकिन यह आदत आपके लिए मुसीबत भी बन सकती है। क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिग्रह का स्थान पैरों में बताया गया है। अगर आप दूसरों के जूते-चप्पल उधार मांगकर पहनते हैं तो जाने-अनजाने में दूसरे व्यक्ति की मुसीबत को अपने ऊपर ले लेते हैं।
  5. अंगूठी - दूसरों की अंगूठी को भी मांगकर नहीं पहनना चाहिए। इससे आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अंगूठी सोना-चांदी या किसी आर्टिफिशयल धातु, रत्न या ग्रह राशि से संबंधित क्यों न हो। दूसरों की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Vastu Tips: घर में एरोवाना मछली रखने से दूर होगी दरिद्रता, बुरी शक्तियां छोड़ेंगी पीछा

Sankashti Chaturthi 2022: आज इस विधि से करें संकष्टी चतुर्थी का व्रत, पूरी होगी हर मनोकामना, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Shaniwar Mantra: शनिवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से बरसेगी शनिदेव की कृपा, दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म