1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में चमकेगा ही, सकारात्मक ऊर्जा से भी भर जाएगा; जानिए मिट्टी की चीजों को सही जगह रखने के वास्तु टिप्स

Vastu Tips: घर में चमकेगा ही, सकारात्मक ऊर्जा से भी भर जाएगा; जानिए मिट्टी की चीजों को सही जगह रखने के वास्तु टिप्स

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Mar 04, 2026 10:34 am IST,  Updated : Mar 04, 2026 10:34 am IST

Vastu Shastra: मिट्टी के गमले और उनमें लगे खूबसूरत पौधे घर की शोभा बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र में आज जानिए कि दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी की चीजें कैसे और कहां रखी जा सकती हैं। साथ ही जानिए ईशान कोण में छोटे गमलों को रखने का क्या महत्व है।

Vastu Tips Placing Clay Items- India TV Hindi
मिट्टी की चीजों को सही जगह रखने के वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत महत्व माना जाता है। किस चीज को कहा रखना फायदेमंद हो सकता है, ये वास्तु शास्त्र के जरिए ही जाना जा सकता है। आज हम आपको मिट्टी की चीजों की सही दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो मिट्टी के गमलों में लगे पौधे घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन जब इन्हीं गमलों को थोड़ी जानकारी के साथ घर में सही दिशा और जगह पर रखा जाए तो ये घर का माहौल में सकारात्मक ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देते हैं। वास्तु के अनुसार, नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा (South-West Direction) में मिट्टी की चीजें सही तरीके से रखने के बहुत लाभ हैं।  आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी की चीजें रखने का सही तरीका। 

दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध किस तत्व से

जिस तरह से ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा पृथ्वी तत्व से जुड़ा है। वैसे ही दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध भी पृथ्वी तत्व से होता है। मिट्टी से संबंधित चीजें इस दिशा में रखने से घर या बगीचे में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

नैऋत्य कोण और मिट्टी की चीजें

यदि आप बगीचे में मिट्टी के बड़े गमले लगवाना चाहते हैं, तो उन्हें नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे आपके घर में धन, संपन्नता और स्थायित्व बढ़ने के योग बनते हैं। वहीं अगर मिट्टी के छोटे गमले लगवाने हैं, तो उन्हें ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा (North-East Direction) में रखें। यह दिशा भी सकारात्मक ऊर्जा देती है और छोटे गमलों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

भारी मिट्टी की चीजों का लाभ

इस दिशा में मिट्टी की भारी वस्तुएं रखने से घर में संतुलन और सुरक्षा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह की व्यवस्था से घर के वातावरण में स्थिरता आती है और परिवार के सदस्य मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत रहते हैं। दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी की चीजें रखने का यह सरल तरीका हर घर में अपनाया जा सकता है। उम्मीद है कि आप भी इन वास्तु टिप्स को अपनाकर लाभ उठाएंगे और घर-आंगन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: घर में बढ़ती कलह और बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय 

पानी का मटका कहां रखें? वास्तु से जानें मिट्टी का घड़ा रखने की सही दिशा, जो बढ़ाएगी पॉजिटिव एनर्जी और अच्छी सेहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म