Vastu Tips For Home: अक्सर लोग जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे से कई चीजें उधार ले लेते हैं या फिर बिना सोचे अपनी चीजें इस्तेमाल करने के लिए दे देते हैं। पैसों का लेन-देन तो आपकी आर्थिक स्थिति से बुरा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास चीजों का लेन-देन आपके लिए बदकिस्मती के रास्ते खोल सकता हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुओं का लेन-देन अशुभ माना जाता है। ये चीजें न केवल आपके सौभाग्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि जीवन में नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक संकट और लगातार परेशानियों को भी बढ़ा सकती हैं। इसलिए इन चीजों को उधार लेने और देने से हमेशा बचना चाहिए।
1. उधार लेने की आदत क्यों है खराब?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर वस्तु अपनी ऊर्जा रखती है। जब हम किसी दूसरे की निजी वस्तु का उपयोग करते हैं, तो हम अनजाने में उनकी ऊर्जा को अपने जीवन में आमंत्रित कर लेते हैं। इसी वजह से कुछ वस्तुओं का उधार लेना अनेक समस्याओं का कारण बन सकता है।
2. घड़ी: समय और सौभाग्य पर असर
ज्योतिषियों के अनुसार अपनी कलाई की घड़ी किसी को उतारकर देना अशुभ माना जाता है। घड़ी समय और भाग्य दोनों का प्रतीक है। इसे उधार लेने या देने से आपकी तरक्की रुक सकती है, समय खराब हो सकता है और रिश्तों में मतभेद भी बढ़ने लगते हैं।
3. रुमाल: रिश्तों में कड़वाहट
कभी भी किसी और का रुमाल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रुमाल का लेन-देन वास्तु में अत्यंत अशुभ माना गया है। ऐसा करने से रिश्तों में तनाव, गलतफहमियां और अनचाही परेशानियां बढ़ सकती हैं।
4. झाड़ू: लक्ष्मी की नाराजगी
कई लोग एक-दूसरे की झाड़ू लेकर घर की सफाई कर लेते हैं, लेकिन यह गलती भारी पड़ सकती है। झाड़ू घर की ऊर्जा से जुड़ी होती है। दूसरे की झाड़ू इस्तेमाल करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है और माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, जिससे धन की कमी और तनाव बढ़ सकता है।
5. शाम के समय सफेद चीजें न दें
वास्तु शास्त्र में शाम के समय सफेद वस्तुएं जैसे दूध, दही, चीनी, नमक आदि किसी को देने की मनाही है। यह घर की समृद्धि को कमजोर करता है और आर्थिक समस्याएं खड़ी कर सकता है।
6. क्यों बढ़ जाती है बदकिस्मती?
इन चीजों का संबंध व्यक्ति की ऊर्जा, समय, भावनाएं और घर की समृद्धि से होता है। इन्हें उधार लेने पर व्यक्ति अनजाने में दूसरे की नकारात्मक ऊर्जा को स्वीकार कर लेता है, जिससे जीवन में अड़चनें और परेशानियां बढ़ने लगती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी में गैप का कारण सिर्फ बढ़ती उम्र नहीं, इन दो ग्रहों का मेल बिगाड़ सकता है सेहत का संतुलन!