1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. अपने पूजा घर के लिए करें इस रंग का चुनाव, निगेटिव ऊर्जा से होगा बचाव

अपने पूजा घर के लिए करें इस रंग का चुनाव, निगेटिव ऊर्जा से होगा बचाव

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 21, 2023 07:25 am IST,  Updated : Sep 21, 2023 07:25 am IST

घर के मंदिर का कलर आपके घर में निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी को तय करने में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। ऐसे में इस रंग का चुनाव (color of pooja room as per vastu) करें जो कि घर में सकारात्मकता बढ़ाए।

color of pooja room as per vastu- India TV Hindi
color of pooja room as per vastu Image Source : SOCIAL

Vastu Tips: रंगों का अपना एक महत्व रहा है। रंग हमारे घर के लिए काफी सारी चीजों को तय कर सकते हैं। जैसे कि रंगों का सही चुनाव आपके घर में एनर्जी की रूपरेखा को तय कर सकता है। ऐसा ही कुछ घर के मंदिर के साथ भी है। दरअसल, ङघर के मंदिर का जैसा रंग होगा आपके जीवन में एनर्जी का वैसा ही बहाव होगा। साथ ही उसी तरीके से आपको पूजा पाठ में भी मदद मिलेगी। इसलिए वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पूजा घर में रंग के चुनाव के बारे में। हम आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे कि पूजा घर में कैसा कलर करवाएं।

घर के मंदिर का कलर कैसा होना चाहिए-Color of pooja room as per vastu in hindi

घर में मंदिर का स्थान सबसे ऊंचा माना जाता है। सुबह नित्यकर्मों से निवृत होकर व्यक्ति भगवान के दर्शन के लिये ही जाता है और अगर वहां ऐसे रंग होंगे जो निगेटिव ऊर्जा का संचार करते हों या जो उस वातावरण के लिये ठीक ना हो तो भगवान की भक्ति में भी मन नहीं लगता है।

Vastu Tips: टीवी देखते या खाना खाते समय चेहरा किस तरफ रखना चाहिए? वास्तु की इन बातों का जरूर रखें ध्यान

 ऐसे में पूजा घर का रंग बहुत ही सौम्य और मन को शांति देने वाले होने चाहिए। इस हिस्से में सकारात्मकता बनी रहनी चाहिए। इसलिए पूजा घर की दिवारों पर हल्का पीला रंग या गेरूआ रंग करवाना ठीक रहता है और फर्श के लिये हल्के पीले या सफेद रंग के पत्थर का चुनाव करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा पूजा घर में रंग के चुनाव के बारे में।  उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे।

Vastu Tips: फर्नीचर बनवाते या खरीदते समय वास्तु की इन बातों को बिल्कुल न करें अनदेखा, यहां जान लें जरूरी बातें

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म