क्रिकेट दुनियां के सबसे लोकप्रिय ग्लैमरस खेलों में गिना जाता है। शायद यही वजह है कि क्रिकेट मैच को दौरान महिलाएं ख़ूब नज़र आती हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं 10 ऐसे क्रिकेटर्स जिन्हें बहुत हैंडसम माना जाता है।
10. जैम्स एंडरसन
{img-72945}
इंग्लैंड के फ़ास्ट बॉलर जैम्स एंडरसन के टैटूज़ उनका स्टायल स्टेटमेंट है। उनके शरीर के ऊपरी हिस्सा टैटूज़ से सजा रहता है। किसी फ़ोटोग्राफ़र के फ़ोटोशूट के लिये जिमी परफ़ेक्ट मॉडल हो सकते हैं। टैटू वाले हाथ से उनकी ख़तरनाक स्विंग अच्छे-अच्छे बैट्समैन के पसीना छुड़वा देती है।
9. माइकल क्लार्क
{img-52496}
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की मुस्कुराहट उनकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देती है। अपनी शानदार बैटिंग से उन्होंने लाखों लोगो को अपना दिवाना बनाया है।
8. डेल स्टेन
{img-77261}
ये साउथ अफ़्रीका के डेल स्टेन की गोली की रफ़्तार से गेंदबाज़ी और चार्मिंग लुक्स हैं जो महिलाओं को दीवाना बना देते हैं। डेल यूं ही महिलाओं की हिट लिस्ट में नहीं हैं। डेल IPL में हैदराबाद के लिये भी खेलते हैं।
7. शाहिद आफ़रीदी
{img-65401}
पाकिस्तान के शाहिद आफ़रीदी उर्फ़ बूम बूम हमेशा से ही मैदान के अंदर और बाहर क्राउड पुलर रहे हैं। शाहिद हालंकि चार बच्चों के बाप हैं लेकिन आज भी महिलाएं उन पर फ़िदा होती हैं। शाहिद के चेहरे के भाव किसी शेर से कम नही हैं।
6. एलसटैअर कुक
{img-99116}
इंग्लैंड के कप्तान (टेस्ट) एलसटैअर कुक को देखकर लगता है कि खिलाड़ी होने के लिये ज़रुरी नहीं कि आपके रफ़ लुक्स हों। कुक बहुत ही शालीन और तहज़ीबयाफ़्ता क्रिकेटर हैं और इसीलिये वे महिलाओं में लोकप्रिय भी हैं।