1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मम्मी और उनके चुन्नु-मुन्नु को क्रिकेट के मैदान में खींचने के लिए अब होगा ऐसा टूर्नामेंट

मम्मी और उनके चुन्नु-मुन्नु को क्रिकेट के मैदान में खींचने के लिए अब होगा ऐसा टूर्नामेंट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 23, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 03:58 pm IST

इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने 100-बॉलों का टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है. इस नये फ़ॉर्मेट वाली प्रतियोगिता में पहले 15 ओवर 6 बॉल के होगें और फिर दस बालों का ओवर होगा. इस तरह से 100 बॉलें पूरी जा जाएंगी.

cricket fans- India TV Hindi
cricket fans

इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने 100-बॉलों का टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है. इस नये फ़ॉर्मेट वाली प्रतियोगिता में पहले 15 ओवर 6 बॉल के होगें और फिर दस बालों का ओवर होगा. इस तरह से 100 बॉलें पूरी जा जाएंगी. इस प्रतियोगिता का मक़सद आम क्रिकेट दर्शक ख़ासकर मम्मियों और बच्चों को क्रिकेट मैदान की तरफ खींचना है.

इंग्लैंड के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एंड्रू स्ट्रॉस के अनुसार, "हम ऐसे दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं जो पारंपरिक रुप से क्रिकेट फ़ैंस नही हैं. हम उनके लिए क्रिकेट को जितना आसान हो सकता है उतना आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे क्रिकेट समझ सकें.''

नये फ़ॉर्मेट में सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि अंतिम दस बॉलों के ओवर का कैसे इस्तेमाल किया जाएगा. 

स्ट्रॉस ने कहा, "T-20 बेहद लोकप्रिय हो गया है और उसके दर्शक बन गए हैं. हम भी दर्शक चाहते हैं लेकिन ऐसे दर्शक जो अलग चीज़ देखना चाहते हों. यही हमारा आइडिया है. T-20 का फ़ॉर्मेट लंबा हो गया है. कई जगह ये चार घंटे से भी ज़्यादा देर तक चलता है. हम चाहते हैं कि बच्चे मैच देखकर जल्द से जल्द सोने चले जाएं. ये टीवी पर भी दिखाया जाएगा. हम आम दर्शक चाहते हैं."

ये मैच इंग्लैंड के सात शहरों में खेले जाएंगे. प्रतियोगिता पांच हफ़्ते तक चलेगी. एक मैच ढाई घंटे तक चलेगा. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल