1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कैसे अनलकी 13 साबित हुआ लकी कोहली के लिए

कैसे अनलकी 13 साबित हुआ लकी कोहली के लिए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2015 08:29 pm IST,  Updated : Oct 18, 2015 11:28 pm IST

राजकोट: 13 नंबर भले ही आप के लिए अनलकी हो लेकिन टीम इंडिया(वनडे) के उप कप्तान विराट के लिए ये नंबर रविवार को यहां साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे में लकी साबित हुआ। कोहली

कैसे अनलकी 13 साबित हुआ...- India TV Hindi
कैसे अनलकी 13 साबित हुआ लकी कोहली के लिए

राजकोट: 13 नंबर भले ही आप के लिए अनलकी हो लेकिन टीम इंडिया(वनडे) के उप कप्तान विराट के लिए ये नंबर रविवार को यहां साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे में लकी साबित हुआ। कोहली पिछली 12 इनिंग्स से कोई ख़ास रन नहीं बना पा रहे थे लेकिन आज आख़िरकार उन्होंने अर्धशतक बना ही दिया। ये उनका वनडे में 34वां अर्धशतक है।

पहले दो वनडे में चार नंबर पर बैटिंग करने आए कोहली आज धवन के आउट होने के बाद तीन नंबर पर बैटिंग करने आए और 64 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रिपोर्ट लिके जाने तक वह 59 रन बनाकर खेल रहे थे।

कोहली ने आख़िरी बार 2015 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 107 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि बैटिंग ऑर्डर को लेकर धोनी और कोहली में तकरार की ख़बरें भी छपी थीं। अजिंक्य रहाणे के 11 में आने के बाद धोनी ने ये बैटिंग स्लॉट रहाणे को दे दिया था जिससे कोहली खुश नहीं थे।

ये भी पढ़ें: राजकोट ODI: जब तीन बॉल ने बदल दिया मैच का रुख़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल