1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 1st Unofficial Test: चला केएल राहुल का बल्ला, इंडिया-ए का इंग्लैंड लायंस को ठोस जवाब

1st Unofficial Test: चला केएल राहुल का बल्ला, इंडिया-ए का इंग्लैंड लायंस को ठोस जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2019 10:33 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 10:33 pm IST

मेहमान टीम के लिए बेन डकैट ने 80, विल जैक्स ने 63, सैम हेन ने 61, स्टीवन मुलाने ने 42 और मेक्स हैडन ने 26 रन बनाए।

1st Unofficial Test: चला केएल राहुल का बल्ला, इंडिया-ए का इंग्लैंड लायंस को ठोस जवाब- India TV Hindi
1st Unofficial Test: चला केएल राहुल का बल्ला, इंडिया-ए का इंग्लैंड लायंस को ठोस जवाब Image Source : GETTY IMAGES

वायनाड (केरल)। लोकेश राहुल (नाबाद 88) और प्रियांक पांचाल (नाबाद 89) के शानदार अर्धशतकों की मदद से इंडिया-ए ने यहां कृष्णागिरी स्टेडियम में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का अंत एक विकेट के नुकसान पर 219 रनों के साथ किया। इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड लायंस के स्कोर से अभी 121 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। इंग्लैंड लायंस ने अपनी पहली पारी में 340 रन बनाए थे।

राहुल और पांचाल के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 171 रनों की साझेदारी हो चुकी है। राहुल ने 182 गेंदों का सामना किया है जिसमें उन्होंने 11 चौके जबकि पांचाल ने 141 गेंदें खेलने के बाद अब तक 16 चौके लगाए हैं। 

अभिमन्यु ईश्वरण 79 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। इग्लैंड लायंस के लिए जैक चैपल को एकमात्र सफलता मिली है। 

इससे पहले, इंग्लैंड लायंस ने अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 303 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 340 रनों पर ढेर हो गई। टीम ने 37 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। मेहमान टीम को 40 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। 

मेहमान टीम के लिए बेन डकैट ने 80, विल जैक्स ने 63, सैम हेन ने 61, स्टीवन मुलाने ने 42 और मेक्स हैडन ने 26 रन बनाए। इंडिया-ए की ओर से नवदीप सैनी ने पांच, शार्दुल ठाकुर ने दो और आवेश खान, जलज सक्सेना तथा शहबाज नदीम ने एक-एक विकेट चटकाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।