1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगले साल 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में पुरूष क्रिकेटरों के वेतन में होगी 20 फीसदी की कटौती

अगले साल 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में पुरूष क्रिकेटरों के वेतन में होगी 20 फीसदी की कटौती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 08:16 pm IST

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का 100 बॉल टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ का आयोजन अगले साल किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के आयोजन के समय पुरूष क्रिकेटरों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती की जायेगी।

अगले साल 'द हंड्रेड'...- India TV Hindi
अगले साल 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में पुरूष क्रिकेटरों के वेतन में होगी 20 फीसदी की कटौती Image Source : TWITTER/ECB_OFFICIAL

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का 100 बॉल टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ का आयोजन अगले साल किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के आयोजन के समय पुरूष क्रिकेटरों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती की जायेगी। इस फैसले से महिला क्रिकेटरों के वेतन को दूर रखा गया है।

100 बॉल टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ का आयोजन पहले साल 2020 में ही होना था लेDकिन कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट अगले साल तक के लिए टालना पड़ा। ऐसे में पुरूष और महिला खिलाड़ियों को इस साल शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये जितने वेतन का वादा किया गया था, उन्हें उसका 11.5 प्रतिशत हिस्सा दिया जायेगा। लेकिन अगले साल पुरूष क्रिकेटरों के वेतन में 20 प्रतिशत कटौती की जायेगी।

‘द हंड्रेड’ क्रिकेट का नया फॉर्मेट है जिसमें हर टीम 100 गेंद खेलती है। इस टूर्नामेंट को पुरूष और महिला दोनों के लिए इसी साल अगस्त में आयोजित किया जाना था लेकिन अब ये साल 2021 में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग 8 पुरूष और 8 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।

ईसीबी के प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा, ‘‘हम पीसीए के साथ बातचीत कर रहे हैं कि खिलाड़ी इस सत्र और अगले सत्र के लिये अनुबंध की शर्तों पर सहमत हो जायें। ’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुरूष खिलाड़ियों ने 2021 वेतन में 20 प्रतिशत कटौती पर सहमति जता दी है और हम टूर्नामेंट में उनके समर्थन के लिये शुक्रगुजार हैं ताकि हमारा खेल कोविड-19 के वित्तीय प्रभाव को कम कर सके। पुरूष टूर्नामेंट के लिये वेतन में कटौती 30,000 पौंड से 125,000 पौंड तक हो सकती है।’’

(With PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल