1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने T20 विश्व कप क्वालीफाइंग प्रक्रिया का किया ऐलान, 86 टीमों के बीच होंगे 225 मुकाबले

ICC ने T20 विश्व कप क्वालीफाइंग प्रक्रिया का किया ऐलान, 86 टीमों के बीच होंगे 225 मुकाबले

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 09:01 pm IST

ICC ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रक्रिया की घोषणा की जिसमें 15 जगहों के लिए 86 टीमों के बीच मुकाबला होगा।

ICC ने T20 विश्व कप...- India TV Hindi
ICC ने T20 विश्व कप क्वालीफाइंग प्रक्रिया का किया ऐलान, 86 टीमों के बीच होंगे 225 मुकाबले Image Source : PTI

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रक्रिया की घोषणा की जिसमें 15 जगहों के लिए 86 टीमों के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबले 13 महीने तक चलेगें जिसमें 225 मैच खेले जाएंगे। इन 15 स्थानों का फैसला चार चरण वाले क्वालीफाइंग प्रक्रिया से होगा जिसकी शुरूआत अगले साल अप्रैल में होगी।

सैनी, सिराज या उमेश ? कौन होंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का तीसरा तेज गेंदबाज, कैफ ने सुझाया यह नाम

कोविड-19 महामारी के कारण पांच क्षेत्रों में 11 क्षेत्रीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 2021 में पुनर्निर्धारित किए गए हैं। इस विश्व कप को 2020 में खेला जाना था लेकिन इसे अब 2022 में खेला जाएगा। यह पहली बार है जब जापान पुरूष टी20 विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। क्षेत्रिय स्तर पर 67 सहयोगी सदस्य इसमें भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट से टीमों के पास रैंकिंग में सुधार करने का मौका मिलेगा।

संजय मांजरेकर ने बताया, जब रन बनाने के लिए जूझ रहे थे कोहली तो कैसे इस खिलाड़ी ने दिया था उनका साथ

आईसीसी प्रतियोगिता प्रमुख, ‘‘इसमें हंगरी, रोमानिया और सर्बिया की टीमें पहली बार इस प्रारूप के आईसीसी प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगे। यह सहयोगी सदस्यों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दिखाता है।’’ इस प्रतियोगिता के सभी मैचों को कोविड-19 नियम के तहत खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल