1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup में खेलने वाले ये 32 खिलाड़ी Abu Dhabi T10 League में खेलेंगे

T20 World Cup में खेलने वाले ये 32 खिलाड़ी Abu Dhabi T10 League में खेलेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2021 04:41 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 04:41 pm IST

अबु धाबी टी10 सीरीज दुनिया का एकमात्र 10 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे औपचारिक रूप से आईसीसी से स्वीकृति और अमीरात क्रिकेट बोर्ड से लाइसेंस हासिल है।

32 players participating in t20 world cup to play in Abu...- India TV Hindi
32 players participating in t20 world cup to play in Abu Dhabi T10 League Image Source : GETTY

अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट के पांचवें सत्र के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में शामिल किए गए 32 खिलाड़ी अपने देशों की ओर से आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे। अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट का आयोजन यूएई की राजधानी में 19 नवंबर से चार दिसंबर तक किया जाएगा।

यह टूर्नामेंट टी20 विश्व कप के खत्म होने के पांच दिन बाद शुरू होगा। निकोलस पूरन, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, फाबियान एलेन, ड्वेन ब्रावो, इविन लुईस, ओबेद मैकाय, रवि रामपाल, डेरेन ब्रावो, अकील हुसैन और आंद्रे फ्लेचर टी20 विश्व कप में गत चैंपियन वेस्टइंडीज की ओर से खेलेंगे।

इयोन मोर्गन, मोईन अली, क्रिस जोर्डन, रीस टोप्ली, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद और जेसन रॉयल इंग्लैंड की ओर से चुनौती पेश करेंगे।

T20 World cup, IND vs ENG Live Streaming : देखें भारत बनाम इंग्लैंड का वार्म अप मैच Online On Hotstar

इसके अलावा अफगानिस्तान, श्रीलंका, आयरलैंड, बांग्लादेश और नामीबिया की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी भी अबुधाबी टी10 लीग में खेलेंगे। अबुधाबी टी10 सीरीज दुनिया का एकमात्र 10 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से स्वीकृति और अमीरात क्रिकेट बोर्ड से लाइसेंस हासिल है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल