1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंट जॉर्ज वनडे : इंग्लैंड-विंडीज के बीच तीसरा मैच रद्द

सेंट जॉर्ज वनडे : इंग्लैंड-विंडीज के बीच तीसरा मैच रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Feb 26, 2019 02:25 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 02:25 pm IST

 वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच वेस्टइंडीज के सेंट जॉर्ज ग्रेनाडा में खेले जाने वाला तीसरा वनडे मैच भारी बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।

3rd ODI: West Indies-England abandoned because of rain without a ball being bowled- India TV Hindi
3rd ODI: West Indies-England abandoned because of rain without a ball being bowled   Image Source : AP

सेंट जॉर्ज। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच वेस्टइंडीज के सेंट जॉर्ज ग्रेनाडा में खेले जाने वाला तीसरा वनडे मैच भारी बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। पांच मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम के कारण करीबन एक घंटे बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लेकिन इसके बाद बारिश फिर शुरू हो गई और खेल शुरू नहीं हो पाया। 

बारिश को देखते हुए डकवर्थ लुईस नियम लागू होने का अनुमान लगाया गया। मैच पहले 50 से 45 और फिर 45 से 42 ओवर का हुआ लेकिन बारिश नहीं रूकी। लगभग छह घंटे के इंतजार और ग्राउंड स्टाफ की मशक्कत के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। 

सीरीज का चौथा मैच इसी मैदान पर बुधवार को और पांचवां और आखिरी मैच दो मार्च को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।