1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शादाब की चोट के कारण 5 गेंदबाज नहीं खेल पाए : आर्थर

शादाब की चोट के कारण 5 गेंदबाज नहीं खेल पाए : आर्थर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 07, 2019 09:56 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 09:56 pm IST

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी ऑर्थर ने कहा कि शादाब खान की चोट कारण टीम पांच गेंदबाजों के साथ नहीं खेल पाई, जिसका कहीं न कहीं टीम को नुकसान हुआ। दूसरे टेस्ट में हार की साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज भी गंवा दी।

mickey arthur- India TV Hindi
mickey arthur Image Source : GETTY IMAGES

केपटाउन। मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी ऑर्थर ने कहा कि शादाब खान की चोट कारण टीम पांच गेंदबाजों के साथ नहीं खेल पाई, जिसका कहीं न कहीं टीम को नुकसान हुआ। दूसरे टेस्ट में हार की साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज भी गंवा दी। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने ऑर्थर के हवाले से लिखा है, "मैं पांच गेंदबाजों के साथ खेलने की रणनीति का बड़ा समर्थक हूं। इससे हमें हमारे मुख्य तेज गेंदबाजों को आराम करने का मौका मिलता है साथ ही पारी में नियंत्रण भी रहता है, लेकिन इसके लिए हमें शादाब खान का पूरी तरह से फिट होना जरूरी था। फहीम अशरफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे इससे हमें डर था कि हमारे पुछल्ले बल्लेबाजों की फेहरिस्त बड़ी न हो जाए।"

कोच ने हालांकि फहीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह आगे जा कर अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी बनेंगे। ऑर्थर ने कहा, "मैं फहीम का प्रशंसक हूं। मैंने यह इंग्लैंड में भी कहा था। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह आगे जाकर पाकिस्तान के लिए एक अच्छे ऑलराउंडर बनेंगे, लेकिन इसके लिए एक प्रक्रिया की जरूरत होती जिसमें समय लगता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल