नयी दिल्ली: टीम इंडिया तीन टेस्ट मैच की सिरीज़ खेलने रविवार को श्रीलंका रवाना हो गई। विराट कोहली के लिए उनकी कप्तानी में ये पहला पूरा दौरा होगा हालंकि इसके पहले उनकी कमान में टीम बांग्लादेश भी गई थी लेकिन वहां सिर्फ़ एक ही टेस्ट मैच था वो भी बारिश में घुल गया था।
टीम इंडिया श्रीलंका में पिछले 22 साल से कोई टेस्ट सिरीज़ नहीं जीती है। इस लिहाज़ से कोहली के लिए ये दौरा न सिर्फ़ एक चुनौती होगा बल्कि हो सकता है इसका दबाव भी पड़े। तो क्या होंगी टीम इंडिया के लिए चुनौतिया, डालते हैं एक नज़र।