मुंबई की 9 साल की बच्ची अनादि तागड़े को महिला इंदौर डिवीज़न अंडर 19 टीम में शामिल किया गया है। अनादि दाएं हाथ की मध्यम तेज़ गेंदबाज़ है और उसने अपनी गेंदबाज़ी से सबके अचंभे में डाल दिया। अब वह गावालियर में होने वाली इंटर डिवीज़न प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगी।
अनादि का कहना है- “लड़के मुझे उनके साथ खेलने नहीं देते थे तो मैं अपने बड़े भाई के साथ खेलने लगी। फिर मेरे पिता अनुराग ने मुझे एक स्थानीय क्लब में भेजा ट्रेनिंग के लिए भेजा।”
अनादि ने कहा- “पहले मुझे लेदर की बॉल से डर लगता था लेकिन मेरे पिता ने मेरा उत्साह बढ़ाया और बाद में मेरा डर निकल गया।”
2008 में पैदा हुई अनादि टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की प्रशंसक हैं और वह एक दिन भारत की महिला टीम के लिए खेलने का सपना देखती हैं। अनादि सचिन की भी फ्रशंसक हैं और उनसे मिलना चाहती हैं।