1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन के स्तर के बड़े खिलाड़ी को मांकड़िंग नहीं करना चाहिए था: पूर्व भारतीय क्रिकेटर

अश्विन के स्तर के बड़े खिलाड़ी को मांकड़िंग नहीं करना चाहिए था: पूर्व भारतीय क्रिकेटर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2019 04:32 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 04:32 pm IST

इस घटना पर क्रिकेट जगत की मिश्रित प्रतिक्रिया रही है। 

अश्विन के स्तर के बड़े खिलाड़ी को मांकड़िंग नहीं करना चाहिए था: पूर्व भारतीय क्रिकेटर- India TV Hindi
अश्विन के स्तर के बड़े खिलाड़ी को मांकड़िंग नहीं करना चाहिए था: पूर्व भारतीय क्रिकेटर Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने गुरुवार को यहां कहा कि रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी को जोस बटलर को ‘मांकड़िंग’ नहीं करना चाहिए था। 

इस घटना पर क्रिकेट जगत की मिश्रित प्रतिक्रिया रही है। 

मदनलाल ने एसोचैम के राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन और खेल व्यवसाय पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘अश्विन के स्तर और अंतरराष्ट्रीय करियर को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि उन्होंने सही किया। वह बहुत बड़े खिलाड़ी है और ऐसी हरकत काफी छोटी चीज है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ बटलर की जगह अगर विराट कोहली या कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी होता तो उसकी काफी आलोचना होती। ऐसी हरकत खेल का हिस्सा नहीं है। अश्विन अपनी जगह सही है लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल