1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. त्रिपुरा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी अपने घर पर पाई गईं मृत

त्रिपुरा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी अपने घर पर पाई गईं मृत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 18, 2020 10:39 am IST,  Updated : Jun 18, 2020 10:40 am IST

त्रिपुरा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रेयंग अपने घर पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई।

Ayanti Reang, Tripura cricketer, sports news, latest updates, U-19 matches- India TV Hindi
cricket  Image Source : GETTY IMAGES

त्रिपुरा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी अपने घर पर मृत पाई गईं। इस क्रिकेटर का नाम अयंती रेयंग है। वह पिछले एक साल से त्रिपुरा क्रिकेट टीम के साथ जुड़ी हुईं थी। हालांकि अबतक उनके मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अयंती की उम्र 16 साल थी और वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थीं। अयंती अपने परिवार के साथ ही रहती थी। उनका घर उदयपुर सब-डिविजन के तिमायनी गांव में पड़ता है।

अयंती का घर त्रिपुरा के बड़े शहर अगरतला से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित है।

इस युवा क्रिकेटर के अचानक निधन के बाद त्रिपुरा क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव तिमिर चंदा उनके परिवार से मिलने तिमायनी पहुंचे और उन्होंने शोकाकुल परिवार को अपनी स्वांतना दी।

सचिव के अलावा त्रिपुरा क्रिकेट बोर्ड के कई अन्य सदस्य भी अयंती के परिवारवालों से मिले और अपना दुख प्रकट किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल