1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन की गाड़ी से चोरी हुआ बटुआ

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन की गाड़ी से चोरी हुआ बटुआ

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 01:52 pm IST

टिम पेन ने होबार्ट में अपने गेराज को जिम बनाने के लिये अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। 

A wallet stolen from Australian Test team captain Tim Paines car - India TV Hindi
A wallet stolen from Australian Test team captain Tim Paines car  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन का बटुआ मंगलवार को उनकी कार से चोरी हो गया। उन्होंने होबार्ट में अपने गेराज को जिम बनाने के लिये अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। उन्होंने एक दिन पहले ही यह काम शुरू किया था और सुबह देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था।

पेन ने ‘सेन ब्रेकफास्ट’ से कहा, ‘‘मैं घर के गेराज में जिम बनाना चाहता था ताकि मैं अपनी कवर ड्राइव पर काम कर सकूं। इसलिये मैंने अपनी कार गली में खड़ी कर दी थी, सुबह उठकर मैंने एनएबी का संदेश देखा तो पाया कि मेरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बाहर गया और देखा कि कार का दरवाजा खुला था और मेरा पर्स और कुछ अन्य चीजें गायब थीं। मैंने अपना खाता देखा तो इससे मैकास से खरीदारी की गयी थी, लगता है कि वह बहुत भूखा था। ’’ 

दुनिया भर में लॉकडाउन चल रहा है तो पेन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल