1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिंच का मानना, तकनीकी बदलाव से बल्लेबाजी में आ सकता है सुधार

फिंच का मानना, तकनीकी बदलाव से बल्लेबाजी में आ सकता है सुधार

 Reported By: IANS
 Published : Feb 21, 2021 03:09 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 03:09 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच का मानना है कि थोड़े सी तकनीकी बदलाव से उनकी बल्लेबाजी में सुधार आ सकता है।

फिंच का मानना, तकनीकी...- India TV Hindi
फिंच का मानना, तकनीकी बदलाव से बल्लेबाजी में आ सकता है सुधार Image Source : GETTY

क्राइस्टचर्च| ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच का मानना है कि थोड़े सी तकनीकी बदलाव से उनकी बल्लेबाजी में सुधार आ सकता है और वह अपनी पुरानी लय वापस हासिल कर सकते हैं। फिंच ने आईपीएल 2020 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था और उनका ओसत 22.3 तथा स्ट्राइक रेट 111 रहा था और वह एकमात्र ही अर्धशतक ठोक सके थे।

इसी कारण बीते दिनों आईपीएल 2021 के लिए हुई नीलामी में फिंच को कोई खरीदार नहीं मिला था। हालांकि फिंच का मानना है कि अगर वह अपनी बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी सुधार करेंगे तो वह पुरानी लय वापस हासिल कर सकते हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की पूर्व संध्या पर कहा, "एक बार फिर से खेलना सुखद है। मैं क्रिकेट खेलना हमेशा से पसंद करता हूं लेकिन कुछ समय के लिए घर पर रहना बुरा भी नहीं था। मेरा मानना है कि घर पर रहकर खुद को तरोताजा करना अच्छा है।"

IND vs ENG : टीम इंडिया में चयन के बाद राहुल तेवतिया ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा, "मैं कुछ तकनीकी चीजों पर काम कर रहा हूं और अपने फ्रंट फुट पर वजन कम डालने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने एंड्रयू मैकडोनाल्ड से बात की है। बल्लेबाजी में फिलहाल कुछ तकनीकी बदलाव पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।"

फिंच ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माíटन गुप्टिल को लेकर कहा, "गुप्टिल शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने वनडे तथा टी20 क्रिकेट में साफी सफलता हासिल की है। उन्होंने हमारे खिलाफ भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिसकी एक बड़ी पारी से पासा पलट सकता है। गुप्टिल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए अलग से रणनीति तैयार करने की जरुरत है।" ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

PSL -6 : क्रिस गेल ने किया धमाकेदार आगाज फिर कोहली के खिलाड़ी ने दिया 'माकूल' जवाब, देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल