1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल! पेन की जगह एरॉन फिंच बने वनडे टीम के भी कप्तान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल! पेन की जगह एरॉन फिंच बने वनडे टीम के भी कप्तान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 27, 2018 03:32 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 03:32 pm IST

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

एरॉन फिंच- India TV Hindi
एरॉन फिंच Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच को अपना कप्तान नियुक्त किया है। 'क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार, फिंच को टिम पेन की जगह वनडे की कप्तानी सौंपी गई है। पेन को बाल टेम्परिंग के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। फिंच अभी टी-20 में टीम के कप्तान हैं।

वह इससे पहले 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दो मैचों के लिए टीम के कप्तान बने थे। जोश हैजलवुड को उप कप्तान बनाया गया है, उनके अलावा विकेटकीपर एलेक्स केरी भी टीम के उपकप्तान हैं।

हरफनमौला खिलाडी मिशेल मार्श को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं, किस लिन की टीम में वापसी हुई है। ग्लेन मैक्सवेल और डी आर्शी शॉर्ट टीम में बने हुए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल