1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एरोन फिंच ने का बड़ा बयान, इन दोनों दौरों के आधार पर होगा टी20 विश्वकप टीम का चयन

एरोन फिंच ने का बड़ा बयान, इन दोनों दौरों के आधार पर होगा टी20 विश्वकप टीम का चयन

 Reported By: IANS
 Published : Jun 25, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 02:46 pm IST

फिंच ने हाल ही में इन दौरों से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया था। पैट कमिंस, स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर सहित सात ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस दौरे से हट गए थे।  

Aaron Finch's big statement, T20 World Cup team will be selected on the basis of these two tours- India TV Hindi
Aaron Finch's big statement, T20 World Cup team will be selected on the basis of these two tours Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि वह आगामी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इस साल होने वाले आईसीसी टी 20 विश्व कप का चयन करेंगे।

फिंच ने इसके साथ ही इस बात के संकेत दिए कि इस दौरे पर नहीं जाने खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बना पाना मुश्किल होगा।

फिंच ने हाल ही में इन दौरों से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त किया था। पैट कमिंस, स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर सहित सात ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस दौरे से हट गए थे।

फिंच ने क्रिकइंफो से कहा, "मेरी राय में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना और बेहतर करना विशेष है, इसलिए जो खिलाड़ी इन दौरों पर जा रहे हैं उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी। कुछ अच्छे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को नजरअंदाज करना मुश्किल है।"

उन्होंने कहा, "आपको मौजूदा फॉर्म में होने की जरूरत है। यह वातावरण टी 20 विश्व कप के समान हो सकते हैं। बांग्लादेश की स्थिति भारत और यूएई के समान है। इन दो में से किसी एक जगह पर टी 20 विश्व कप होना है।"

ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जून को चार्टर प्लेन के जरिए वेस्टइंडीज रवाना होगी जहां उसे पांच मैचों की टी 20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम अगस्त के शुरूआत में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल