1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एरॉन फिंच ने कहा आईसीसी-टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर कोई संदेह नहीं

एरॉन फिंच ने कहा आईसीसी-टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर कोई संदेह नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2021 08:42 pm IST,  Updated : Oct 06, 2021 08:42 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि हमें कोई संदेह नहीं है कि टीम आईसीसी-टी20 वर्ल्ड कप जीतेगी। 

Aaron Finch said there is no doubt on winning the ICC-T20 World Cup- India TV Hindi
Aaron Finch said there is no doubt on winning the ICC-T20 World Cup Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि हमें कोई संदेह नहीं है कि टीम आईसीसी-टी20 वर्ल्ड कप जीतेगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने क्रिकेट इतिहास में अभी तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। आईसीसी टी20 रैकिंग में टीम फिलहाल सातवें स्थान पर है।

फिंच ने बुधवार को कहा कि वह इतिहास के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं।

फिंच ने कहा ने आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, मैं समझ सकता हूं कि हमारी टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। बाकी टीमों की तरह हमारी तैयारी भी बाधित रही है पर फिर भी हमें विश्वास है कि हम अच्छा खेल दिखाएंगे।

उन्होंने कहा, हमें पता है कि जब हम अपना शानदार प्रदर्शन करते हैं तो हमें हराना मुश्किल होता है। हमारी टीम पूरी तरह तैयार हैं, हम अलग अलग परिस्थितियों में खेलने को तैयार हैं। बस हमें सही समय पर सही खेल दिखाने कि जरुरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल