1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब बांग्लादेश में बल्ले से धमाल मचाते नजर आएंगे एबी डिविलियर्स

अब बांग्लादेश में बल्ले से धमाल मचाते नजर आएंगे एबी डिविलियर्स

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2018 05:31 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 05:31 pm IST

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की अटकलों को खारिज करने वाले दक्षिण अप्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के प्रशंसकों को अधिक समय तक निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अब बांग्लादेश में बल्ले से धमाल मचाते नजर आएंगे एबी डिविलियर्स- India TV Hindi
अब बांग्लादेश में बल्ले से धमाल मचाते नजर आएंगे एबी डिविलियर्स Image Source : PTI

ढाका। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की अटकलों को खारिज करने वाले दक्षिण अप्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के प्रशंसकों को अधिक समय तक निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, डिविलियर्स को अगले साल पांच जनवरी से शुरू होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जाएगा। 

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2018-19 सीजन के लिए रविवार को प्लेयर ड्रॉफ्ट में रंगपुर राइडर्स ने विदेशी खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट से डिविलियर्स के अपनी टीम में शामिल किया है। 

रंगपुर राइडर्स ने अपनी टीम में डिविलियर्स के अलावा, क्रिस गेल को भी शामिल किया है। इसके अलावा, इसमें एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ी पहले से ही शामिल हैं। बीपीएल की शुरुआत अगले साल पांच जनवरी को होगी और इसका समापन आठ फरवरी को होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल