1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल तय करेगा साउथ अफ्रीकी टीम में एबी डिविलियर्स की वापसी

आईपीएल तय करेगा साउथ अफ्रीकी टीम में एबी डिविलियर्स की वापसी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2020 04:56 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 04:56 pm IST

बीबीएल में डेब्यू करने वाले साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने कहा कि आईपीएल के दौरान उनकी फॉर्म से तय होगा नेशनल टीम में उनकी वापसी। 

Ab de villiers, south Africa, BBL, T20i world cup, IPL, RCB- India TV Hindi
Ab de villiers Image Source : TWITTER/BRISBANE HEAT

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले विश्व कप से पहले वह नेशनल  टीम में वापसी करना चाहते हैं। हालांकि उनका मानना है कि टीम में वापसी आईपीएल के दौरान फॉर्म पर निर्भर करेगी। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से 35 साल के इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि वह संन्यास लेने के दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। 

डिविलियर्स इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वापसी करना चाहूंगा। मैं मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका के कोच), ग्रीम स्मिथ (क्रिकेट निदेशक) और फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) से बात कर रहा हूं। हम सब चाहते है कि वापसी हो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अभी काफी समय बचा है और काफी कुछ हो सकता है। आईपीएल भी होना है। मुझे उस समय फॉर्म में रहना होगा। इसलिए मैं अपना नाम संभावित खिलाड़ियों में शामिल करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल