1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेन पार्नेल का मानना, अबू धाबी T10 लीग का पहला मैच होगा धमाकेदार

वेन पार्नेल का मानना, अबू धाबी T10 लीग का पहला मैच होगा धमाकेदार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 28, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 04:43 pm IST

नॉर्दर्न वॉरियर्स के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने भविष्यवाणी की है कि अबू धाबी T10 का पहला मैच धमाकेदार होने वाला है।

वेन पार्नेल का मानना,...- India TV Hindi
वेन पार्नेल का मानना, अबू धाबी T10 लीग का पहला मैच होगा धमाकेदार Image Source : GETTY IMAGES

नॉर्दर्न वॉरियर्स और गत चैंपियन मराठा अरेबियंस के बीच अबू धाबी T10 के पहले मैच से पहले दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने भविष्यवाणी की है कि टूर्नामेंट का पहला मैच धमाकेदार होने वाला है।

नॉर्दर्न वॉरियर्स के वेन पार्नेल ने ऑफिशियल रिलीज में कहा, "हम पहले मैच के लिए तैयार हैं, इसलिए हमें टूर्नामेंट को एक बेहतरीन नोट पर सेट करना होगा, जहां से इसे सभी फॉलो करे। मराठा अरेबियंस के खिलाफ मैच धमाकेदार होने जा रहा है। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से खेलने के लिए तैयार हूंl"

घर खरीदने के लिए कन्फ्यूज पंत ने फैन्स से पूछा सवाल तो फिर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा कि वह अबू धाबी में खेल की परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं, भले ही वह वहां मैच नहीं खेले हो। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने अबू धाबी में कोई मैच खेला है, लेकिन मैंने कई बार यहां का दौरा किया है। मैं इस इलाके से वाकिफ हूं, कभी-कभी एक तरह से हवा चल रही होती है। मैं यहां की स्थितियों से परिचित हूं। आम तौर पर, यह अबू धाबी में एक अच्छा क्रिकेट विकेट है, आईपीएल के कुछ मैच मैंने देखे हैं और मुझे विकेट बहुत अच्छा नजर आया।"

कोहली और रहाणे की कप्तानी में क्या है बड़ा अंतर, गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा

वॉरियर्स टीम के बारे में बोलते हुए पार्नेल ने कहा कि वह टीम के संयोजन से बहुत खुश हैं। पार्नेल ने कहा, "हमारे पास वास्तव में अच्छी टीम है। मैं पूरी टीम के साथ परिचित होना चाहता हूं। मुझे लगता है कि तालमेल बहुत महत्वपूर्ण है और मैंने साथी खिलाड़ियों के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल