1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वसीम अकरम की कार पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

वसीम अकरम की कार पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Aug 08, 2015 01:21 pm IST,  Updated : Aug 08, 2015 01:23 pm IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की कार पर गोली चलाने वाले एक हमलावर को पुलिस ने यहां गिरफ्तार कर लिया। 'जियो टीवी' की शुक्रवार की रपट के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध हमलावर

वसीम अकरम की कार पर...- India TV Hindi
वसीम अकरम की कार पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की कार पर गोली चलाने वाले एक हमलावर को पुलिस ने यहां गिरफ्तार कर लिया। 'जियो टीवी' की शुक्रवार की रपट के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध हमलावर पेशे से एक निजी सुरक्षा गार्ड है। पुलिस उस फरार व्यक्ति का पता लगा रही है, जिसने हमलावर को यह काम सौंपा था।

पुलिस ने बताया कि वसीम बुधवार को अपनी कार से नेशनल स्टेडियम जा रहे थे, जब शाह फैसल रोड पर उनकी कार पर हमला हुआ। वह नेशनल स्टेडियम में आयोजित 13 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में तेज गेंदबाजों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारी मुनीर शेख ने बताया कि उन्होंने घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल