1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडम वोग्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

एडम वोग्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

 Written By: IANS
 Published : Feb 14, 2017 06:38 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 06:38 pm IST

सिडनी: टेस्ट क्रिकेट में डॉन बैड्रमेन के बाद सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाज आस्ट्रेलिया के एडम वोग्स ने कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। वोग्स कैनबरा में श्रीलंका के खिलाफ

Adam Voges- India TV Hindi
Adam Voges

सिडनी: टेस्ट क्रिकेट में डॉन बैड्रमेन के बाद सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाज आस्ट्रेलिया के एडम वोग्स ने कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। वोग्स कैनबरा में श्रीलंका के खिलाफ प्रधानमंत्री एकादश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम के खिलाफ अंतिम मैच होगा। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने वोग्स के हवाले से लिखा है, "यह मेरे लिए अंतिम मैच होगा। मैं इस मैच में खेलने के लिए तैयार और उत्सुक हूं। मैंने आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के साथ शानदार समय बिताया है जिसे मैं ताउम्र याद रखूंगा।"

उन्होंने कहा, "मैं इस मैच को किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम के खिलाफ अपने अंतिम मैच की तरह देख रहा हूं।"

37 वर्षीय वोग्स ने 20 टेस्ट मैचों में 61.87 की औसत से 1,485 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 है जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2015 में बनाया था।

पिछले साल नवंबर में शेफील्ड शील्ड मैच में सिर में गेंद लग जाने के बाद से वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए 35 साल की उम्र में पदार्पण किया था और शतक जड़ा था। वह पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण करते हुए नाबाद 130 रनों की पारी खेली थी। 

टेस्ट टीम का हिस्सा बनने से पहले वह आस्ट्रेलिया के लिए फरवरी 2007 से नवंबर 2013 तक 31 एकदिवसीय मैच और सात टी-20 मैच खेल चुके थे। एकदिवसीय में उन्होंने एक शतक के साथ 870 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने 139 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल