1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहला डरा इंग्लैंड, अपने इस खिलाड़ी को संन्यास से बुलाया वापस

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहला डरा इंग्लैंड, अपने इस खिलाड़ी को संन्यास से बुलाया वापस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 26, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 06:21 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

एजबेस्टन: इंग्लैंड ने भारत को उसी के हथियार स्पिन से मात देने के लिए लेग स्पिनर आदिल राशिद को संन्यास से वापस बुलाते हुए एक अगस्त से शुरू होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की। मेजबान इंग्लैंड ने एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को पहली बार टीम में मौका दिया है। 25 साल के पोर्टर ने 61 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। पोर्टर ने 2017 में पहले काउंटी चैम्पियनशिप में 75 विकेट हासिल किए थे। उन्हें चोट से उबर रहे क्रिस वोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

ईसीबी ने अपने स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए राशिद के अलावा मोइन अली को भी शामिल किया है। मोइन ने 2014 में भारत के खिलाफ अपने पहले टेस्ट सीरीज में कुल 19 विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेल चुके मोइन ने मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 

नए राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने दिसंबर 2016 में भारत दौरे के बाद टेस्ट से संन्यास लेने वाले राशिद को लगभग दो साल बाद फिर लाल गेंद सौंपने का फैसला किया है। 

राशिद अपने लेग स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल सकते हैं। राशिद भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में तीन विकेट लेकर मैन आफ द मैच बने थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल