1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के क्रिकेट प्लेयर की गाड़ी पर बरसाई गईं गोलियां!

अफगानिस्तान के क्रिकेट प्लेयर की गाड़ी पर बरसाई गईं गोलियां!

 Written By: IANS
 Published : Jan 09, 2017 07:36 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 07:41 pm IST

अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शापूर जादरान पर कथित तौर पर बंदूकधारियों के एक अज्ञात गिरोह ने गोलीबारी की। शापूर जादरान अपने भाई के साथ कार में सफर कर रहे थे, जब उनके वाहन पर गोलियां चलाई गईं।

Shapoor Zadran | Getty Images- India TV Hindi
Shapoor Zadran | Getty Images

काबुल: अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शापूर जादरान पर कथित तौर पर बंदूकधारियों के एक अज्ञात गिरोह ने गोलीबारी की। शापूर जादरान अपने भाई के साथ कार में सफर कर रहे थे, जब उनके वाहन पर गोलियां चलाई गईं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक पाकिस्तानी अखबार की खबर के मुताबिक, यह घटना तब घटी जब शनिवार की रात शापूर अपने घर की ओर जा रहे थे। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। कथित तौर पर हमलावर भाग खड़े हुए। हमले की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी खामा प्रेस के मुताबिक, शापूर पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। उल्लेखनीय है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शापूर अफगानिस्तान क्रिकेट में बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। 

Shapoor Zadran | Getty Images
Shapoor Zadran | Getty Images

शापूर जादरान। (Getty Images)

आईसीसी विश्व कप-2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ विजयी रन लेने वाले शापूर अफगानिस्तान क्रिकेट के नायक बनकर उभरे। शापूर ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 39 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय और 27 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं। शापूर जादरान पर हुए हमले की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भी इस संबंध में अब तक कोई वक्तव्य जारी नहीं किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल