1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI सीरीज: राशिद ने तोड़ी वेस्टइंडीज की कमर, अफगानिस्तान ने जीता पहला वनडे

ODI सीरीज: राशिद ने तोड़ी वेस्टइंडीज की कमर, अफगानिस्तान ने जीता पहला वनडे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2017 02:14 pm IST,  Updated : Jun 10, 2017 03:16 pm IST

राशिद खान की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज पर 63 रन से चमत्कारिक जीत दर्ज की। राशिद के अलावा अफगानिस्तान के बल्लेबाज जावेद अहमदी ने भी शानदार पारी खेली।

Rashid Khan | RANDY BROOKS/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Rashid Khan | RANDY BROOKS/AFP/Getty Images

ग्रॉस आइलेट: राशिद खान की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज पर 63 रन से चमत्कारिक जीत दर्ज की। राशिद के अलावा अफगानिस्तान के बल्लेबाज जावेद अहमदी ने भी शानदार पारी खेली। यह वनडे मैचों में अफगानिस्तान की वेस्टइंडीज पर पहली जीत भी है।

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को राशिद खान ने जरा भी चैन नहीं लेने दिया। उन्होंने सिर्फ 18 रन देकर वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज जावेद अहमदी के 81 रन की मदद से 6 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 44.4 ओवर में 149 रन पर आउट हो गई। उसका कोई बल्लेबाज राशिद की लेग स्पिन का सामना नहीं कर सका।

कप्तान असगर स्टानिकजइ ने राशिद को छठे गेंदबाज के रूप में उतारा जिन्होंने पहली 2 गेंदों पर जावेद मोहम्मद और रोस्टन चेज को पवेलियन भेजा। इसके बाद शाइ होप (35) और कप्तान जासन होल्डर को आउट किया। एशले नर्स के रूप में उन्होंने पांचवां विकेट लिया जब स्कोर 7 विकेट पर 90 रन हो गया था। जोनाथन कार्टर और अलजारी जोसेफ ने आठवें विकेट के लिये 45 रन जोड़े। गुलबदन नायब ने कार्टर को मिडविकेट पर लपकवाया। इसके बाद राशिद ने जोसेफ और मिगुल कमिंस के विकेट लिए।

इससे पहले अफगानिस्तान के लिए अहमदी ने 102 गेंद की अपनी पारी में 2 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 81 रन बनाए। अहमदी के अलावा नायब ने 28 गेंद में नाबाद 41 रन जोड़े। उन्होंने मोहम्मद नबी (नाबाद 27) के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल