1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्वकप 2019 से पहले बदला अफगानिस्तान का कप्तान, रशीद खान को सौंपी टी-20 की कमान

विश्वकप 2019 से पहले बदला अफगानिस्तान का कप्तान, रशीद खान को सौंपी टी-20 की कमान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2019 03:26 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 03:26 pm IST

  एसीबी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि असगर को क्रिकेट के तीनों प्रारूप में कप्तान पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह नए कप्तान और उपकप्तान बनाए गए हैं।

राशिद खान- India TV Hindi
राशिद खान, अफगानिस्तान टी20 कप्तान  Image Source : CRICKET.AF

काबुल| अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने असगर अफगान को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से बर्खास्त कर दिया है।

एसीबी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि असगर को क्रिकेट के तीनों प्रारूप में कप्तान पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह नए कप्तान और उपकप्तान बनाए गए हैं।

एसीबी की ट्विटर अकाउंट पर जारी जानकारी के मुताबिक, गुलबदिन नैब को वनडे, राशिद खान को टी-20 और रहमत शाह को टेस्ट क्रिकेट का कप्तान चुना गया है। इसके अलावा राशिद को वनडे, शफीकउल्लाह शफीक को टी-20 और हशमतउल्लाह शाहिदी को टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

 

अफगानिस्तान बोर्ड ने आगामी विश्व कप को देखते हुए नैब को वनडे टीम की कमान सौंपी है। वहीं, राशिद विश्वकप में टीम की उपकप्तानी संभालेंगे। राशिद ने इससे पहले चार वनडे मैच में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी की है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल